Kangra Tragic Accident: तेज रफ्तार कार पलटी, 14 साल के छात्र की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। जानकारी के मुताबिक कांगड़ा बाईपास फोरलेन पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पैरापिट से टकरा गई और सड़क पर पलट गई। हादसा इतना भयानक था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार काफी ज्यादा थी। नियंत्रण खोने के बाद कार सड़क किनारे बने पैरापिट से जोरदार टक्कर के बाद पलट गई। उस समय कार में दो किशोर सवार थे, जो एक स्थानीय निजी स्कूल के छात्र बताए जा रहे हैं।

हादसे में 14 वर्षीय शौर्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे किशोर विहान की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है। इस घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। एसपी कांगड़ा अशोक रत्न ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 281, 125-A और 106 के तहत केस दर्ज किया गया है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल के दूरदराज इलाकों में विज्ञान की नई उड़ान, लाहौल-स्पीति और पांगी में खगोल केंद्र की तैयारी

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात कर हिमाचल के दूरदराज और जनजातीय क्षेत्रों में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने से जुड़े कई प्रस्ताव रखे। लाहौल-स्पीति और पांगी में खगोल विज्ञान केंद्र, स्कूलों में विज्ञान संग्रहालय और हर पंचायत में स्वचालित वर्षामापी यंत्र की मांग प्रमुख रही।

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार को मिली बड़ी रफ्तार, 2 महीने में तैयार होगी रिपोर्ट; शिमला एयरपोर्ट पर भी बड़ा फैसला

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री से मुलाकात कर कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार, शिमला एयरपोर्ट से नियमित उड़ानों और हिमाचल में हेलीपोर्ट नेटवर्क को मजबूत करने पर चर्चा की। कांगड़ा एयरपोर्ट की टेक्नो-इकोनॉमिक फीजिबिलिटी रिपोर्ट दो महीने में तैयार होगी।

हिमाचल के अनुराग ठाकुर को सांसद रत्न अवॉर्ड, अध्यक्षता वाली संसदीय समिति को भी मिला संसद रत्न सम्मान

सांसद अनुराग सिंह ठाकुर को उत्कृष्ट संसदीय योगदान के लिए सांसद रत्न अवॉर्ड मिला है। उनकी अध्यक्षता वाली कोयला, खान और इस्पात संबंधी संसदीय स्थायी समिति को भी संसद रत्न पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया।

हिमाचल के 28 लाख बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, SAP-ERP और ISU Billing System की होगी पूरी समीक्षा

हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड SAP-ERP और ISU Billing System की पूरी समीक्षा करेगा। करीब 28 लाख बिजली उपभोक्ताओं की मासिक बिलिंग इसी सिस्टम से होती है। बोर्ड मौजूदा सिस्टम को अपग्रेड करने या नया ERP प्लेटफॉर्म लागू करने पर विशेषज्ञ एजेंसी की रिपोर्ट के आधार पर फैसला करेगा।