Himachal Shock: चंबा के गांव में मिला ‘Pakistan’ लिखा संदिग्ध गुब्बारा, लोगों में दहशत का माहौल

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले की भटियात तहसील के नगाली पंचायत के शुकडाह गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब खेतों में एक संदिग्ध गुब्बारा मिला। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों के बीच डर का माहौल बन गया है और सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने खेतों में हवाई जहाज की आकृति जैसा एक गुब्बारा देखा, जिस पर अंग्रेजी में PIA (Pakistan International Airlines) लिखा हुआ था। इसके साथ ही उस पर उर्दू भाषा में भी कुछ शब्द अंकित थे। इसे देखकर ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की एक विशेष टीम मौके पर जांच के लिए रवाना हो गई।

गौर करने वाली बात यह है कि नगाली पंचायत में इस तरह की यह पहली घटना नहीं है। कुछ दिन पहले भी इसी पंचायत के एक अन्य गांव में इसी तरह का गुब्बारा मिला था। लगातार ऐसे गुब्बारों के मिलने से इलाके में डर और आशंका का माहौल बना हुआ है, और लोग सुरक्षा को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।

इस मामले की पुष्टि करते हुए चंबा के पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि पुलिस टीम को मौके पर भेज दिया गया है। गुब्बारे को कब्जे में लेकर उसकी गहन जांच की जाएगी, ताकि इसके पीछे की सच्चाई सामने आ सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कारगिल विजय दिवस पर कांगड़ा में शहीदों को श्रद्धांजलि, विवेक चौहान बोले- अमर बलिदान हमेशा देता रहेगा प्रेरणा

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला स्थित उपायुक्त कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी तथा राष्ट्र रक्षा की शपथ ली। सहायक आयुक्त विवेक चौहान ने कारगिल के वीर सैनिकों के बलिदान को देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

Solan: सोलन पुलिस का बड़ा एक्शन: 3 अलग-अलग ऑपरेशन में 21.04 ग्राम चिट्टा बरामद, 7 आरोपी गिरफ्तार; 24 घंटे में चोरी का केस भी...

सोलन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया और तीन अलग-अलग ऑपरेशनों में 21.04 ग्राम चिट्टा बरामद कर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी मामलों में जांच जारी है।

Solan: सोलन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आल्टो कार से 8.32 ग्राम चिट्टा बरामद; दो युवक गिरफ्तार, 3 दिन का पुलिस रिमांड

सोलन पुलिस की एसआईयू टीम ने कुमारहट्टी में नाकाबंदी के दौरान एक आल्टो कार से 8.32 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। अदालत ने दोनों आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।

Kangra: कांगड़ा पुलिस का एंटी-चिट्टा अभियान जारी, रेलवे ओवरब्रिज के पास दो युवक गिरफ्तार; 2.36 ग्राम हेरोइन बरामद

कांगड़ा पुलिस की सीआईए टीम ने समेला रेलवे ओवरब्रिज के पास कार्रवाई करते हुए 2.36 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।