Big Drug Bust: मनाली-शिमला बस में युवक की चालाकी नाकाम, 124 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

पुलिस थाना धनोटू की टीम ने रविवार को तरोट फोरलेन पर नाकाबंदी के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए बस में सवार एक युवक को 124 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई उस समय हुई जब मनाली से शिमला जा रही परिवहन निगम की बस को जांच के लिए रोका गया।

जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम ने नाका लगाकर वाहनों की सघन जांच शुरू कर रखी थी। इसी दौरान जब बस को रोका गया और यात्रियों की जांच की गई, तो एक युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। पुलिस की नजर उस पर और गहराई से गई, तभी युवक ने अचानक अपनी हुड की जेब से एक पाउच निकालकर सीट पर फेंक दिया।

पुलिस ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए पाउच की जांच की, जिसमें चरस बरामद हुई। इसके बाद आरोपी को मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया। गिरफ्तार युवक की पहचान करण पुत्र अशोक कुमार, निवासी कृष्णा नगर शिमला के रूप में हुई है।

एसपी विनोद कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि यह जांच की जा रही है कि आरोपी यह चरस कहां से लेकर आया था और इसे कहां पहुंचाने वाला था। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और नशे के नेटवर्क को खंगालने में जुटी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: अंडर-14 फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए कांगड़ा की टीम रवाना, सोलन में दिखाएगी दम; द्रोणाचार्य कॉलेज रैत ने लॉन्च की नई जर्सी

हिमाचल प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन की अंडर-14 राज्य स्तरीय चैंपियनशिप के लिए जिला कांगड़ा की टीम सोलन रवाना हो गई है। प्रतियोगिता 10 से 13 सितंबर तक ठोड़ो मैदान में होगी। द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रैत, शाहपुर ने टीम की नई जर्सी भी लॉन्च की।

Kangra: रैत में योग शिविर के जरिए सेहत का संदेश, आसन और प्राणायाम से शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य पर जोर

आयुष्मान आरोग्य मंदिर रैत के तहत धनोटू स्थित गृह रक्षा 9वीं वाहिनी बटालियन ट्रेनिंग सेंटर में योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में विभिन्न योगासन और प्राणायाम करवाकर शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।

Kangra: इंदौरा में खैर की लकड़ी की बड़ी खेप पकड़ी, 2 वाहनों से 84 मौछे बरामद; 9 लोगों पर केस दर्ज

इंदौरा में पुलिस ने खैर की लकड़ी के अवैध परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो वाहनों से 84 मौछे बरामद किए। पुलिस ने इनोवा और बिना नंबर की पिकअप के साथ इलेक्ट्रिक कटर, 10 बैटरियां और 3 चेन कब्जे में ली हैं। मामले में 9 लोगों पर केस दर्ज किया गया है।

हिमाचल के दूरदराज इलाकों में विज्ञान की नई उड़ान, लाहौल-स्पीति और पांगी में खगोल केंद्र की तैयारी

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात कर हिमाचल के दूरदराज और जनजातीय क्षेत्रों में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने से जुड़े कई प्रस्ताव रखे। लाहौल-स्पीति और पांगी में खगोल विज्ञान केंद्र, स्कूलों में विज्ञान संग्रहालय और हर पंचायत में स्वचालित वर्षामापी यंत्र की मांग प्रमुख रही।