Big Check in Hamirpur: नशा मुक्ति केंद्रों पर एडीसी का छापा, व्यवस्थाओं को सुधारने के सख्त निर्देश

Date:

--Advertisement--

हमीरपुर में नशा मुक्ति केंद्रों की व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। इसी कड़ी में एडीसी अभिषेक गर्ग ने शनिवार को शहर और आसपास के क्षेत्रों में संचालित नशा निवारण एवं परामर्श केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्रों में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया और आवश्यक सुधार के निर्देश भी दिए।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण चौधरी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय अत्री, डीएसपी नितिन चौहान और तहसीलदार नरेश पटियाल सहित अन्य अधिकारियों के साथ पहुंचे एडीसी ने केंद्रों के रिकॉर्ड की गहन जांच की। उन्होंने उपचार और परामर्श के लिए आने वाले लोगों का पूरा ब्यौरा भी तलब किया। निरीक्षण के दौरान एडीसी ने वहां मौजूद लोगों से बातचीत कर सुविधाओं को लेकर उनका फीडबैक भी लिया।

एडीसी अभिषेक गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि वार्ड नंबर 10 स्थित आयुष्मान रिहैबिलिटेशन एंड ड्रग्स काउंसलिंग सेंटर में इस समय 24 लोग उपचार और परामर्श ले रहे हैं। वहीं वार्ड नंबर 5 में स्थित इंटिग्रेटेड सेंटर फॉर एडिक्ट्स (आईआरसीए) और योग साधना कक्ष में 11 लोग नशा छोड़ने के लिए उपचार प्राप्त कर रहे हैं। इसके अलावा दोसड़क स्थित गोल्डन एज ड्रग काउंसलिंग सेंटर में 21 लोग इलाज और काउंसलिंग ले रहे हैं।

उन्होंने बताया कि तीनों केंद्रों के संचालकों को सुविधाओं में सुधार के निर्देश दिए गए हैं, ताकि यहां आने वाले लोगों को बेहतर माहौल मिल सके और वे नशा छोड़कर सामान्य जीवन की ओर लौट सकें। प्रशासन का लक्ष्य है कि नशे के खिलाफ अभियान को और प्रभावी बनाया जाए।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कारगिल विजय दिवस पर गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश, रोटरी क्लब शाहपुर और रोटरैक्ट क्लब द्रोणाचार्य ने वीर शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

रोटरी क्लब शाहपुर और रोटरैक्ट क्लब ऑफ द्रोणाचार्य कॉलेज ने कारगिल विजय दिवस पर रैत में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के वीर सेनानी सहित कई गणमान्य अतिथियों ने शिरकत कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और युवाओं को राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।

Kullu: कुल्लू में रहस्यमयी मौत! सड़क किनारे घायल मिले जल शक्ति विभाग के JE ने AIIMS में तोड़ा दम, परिजनों ने लगाया हत्या का...

कुल्लू में जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता लाभ सिंह गुलेरिया की एम्स बिलासपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। सड़क किनारे गंभीर घायल मिलने के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

Kangra: मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा ऐलान: बोह आपदा पीड़ितों को मिलेगा ₹8.50 लाख तक का राहत पैकेज, जमीन और मुफ्त राशन भी

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बोह आपदा प्रभावित परिवारों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। पूरी तरह क्षतिग्रस्त मकानों के लिए ₹7.50 लाख, घरेलू सामान के लिए ₹1 लाख, मुफ्त राशन, किराया सहायता और जरूरतमंदों को सरकारी भूमि उपलब्ध कराने का ऐलान किया गया है।

Kangra: कारगिल विजय दिवस पर शाहपुर में वीर शहीदों को श्रद्धांजलि, भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा ने सैनिकों संग किया नमन

शाहपुर में कारगिल विजय दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा, पूर्व सैनिकों और गणमान्य नागरिकों ने कारगिल के अमर शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम में शहीद सूबेदार मेजर पवन कुमार के पिता हवलदार गर्ज सिंह का सम्मान किया गया और “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण भी किया गया।