Mystery Death in Mandi: संदिग्ध हालत में कार से मिला शव, मनाली से लौट रहा था व्यक्ति

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में उस समय सनसनी फैल गई जब एक कार के अंदर एक व्यक्ति का शव संदिग्ध हालात में मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार यह मामला पद्धर उपमंडल के सालगी क्षेत्र का है। मृतक की पहचान 54 वर्षीय लोहरी राम पुत्र स्वर्गीय टेहंकु राम, निवासी गांव कण्डगवाल टिक्कर, तहसील पालमपुर, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि लोहरी राम 16 अप्रैल को मनाली से अपने घर पालमपुर के लिए निकले थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

पुलिस को सूचना मिली थी कि सालगी मोड़ के पास एक कार (HP 01 D 6868) लंबे समय से संदिग्ध अवस्था में खड़ी है। जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय मैकेनिक की मदद से कार का दरवाजा खोला गया, तो चालक की सीट पर एक व्यक्ति मृत अवस्था में मिला। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्रीय फोरेंसिक साइंस लैब (RFSL) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। बताया जा रहा है कि शव में सड़न शुरू हो चुकी थी। शुरुआती जांच में शरीर पर किसी तरह के संघर्ष या बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नेरचौक मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। परिजनों ने फिलहाल किसी तरह का संदेह व्यक्त नहीं किया है, लेकिन मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: अंडर-14 फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए कांगड़ा की टीम रवाना, सोलन में दिखाएगी दम; द्रोणाचार्य कॉलेज रैत ने लॉन्च की नई जर्सी

हिमाचल प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन की अंडर-14 राज्य स्तरीय चैंपियनशिप के लिए जिला कांगड़ा की टीम सोलन रवाना हो गई है। प्रतियोगिता 10 से 13 सितंबर तक ठोड़ो मैदान में होगी। द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रैत, शाहपुर ने टीम की नई जर्सी भी लॉन्च की।

Kangra: रैत में योग शिविर के जरिए सेहत का संदेश, आसन और प्राणायाम से शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य पर जोर

आयुष्मान आरोग्य मंदिर रैत के तहत धनोटू स्थित गृह रक्षा 9वीं वाहिनी बटालियन ट्रेनिंग सेंटर में योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में विभिन्न योगासन और प्राणायाम करवाकर शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।

Kangra: इंदौरा में खैर की लकड़ी की बड़ी खेप पकड़ी, 2 वाहनों से 84 मौछे बरामद; 9 लोगों पर केस दर्ज

इंदौरा में पुलिस ने खैर की लकड़ी के अवैध परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो वाहनों से 84 मौछे बरामद किए। पुलिस ने इनोवा और बिना नंबर की पिकअप के साथ इलेक्ट्रिक कटर, 10 बैटरियां और 3 चेन कब्जे में ली हैं। मामले में 9 लोगों पर केस दर्ज किया गया है।

हिमाचल के दूरदराज इलाकों में विज्ञान की नई उड़ान, लाहौल-स्पीति और पांगी में खगोल केंद्र की तैयारी

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात कर हिमाचल के दूरदराज और जनजातीय क्षेत्रों में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने से जुड़े कई प्रस्ताव रखे। लाहौल-स्पीति और पांगी में खगोल विज्ञान केंद्र, स्कूलों में विज्ञान संग्रहालय और हर पंचायत में स्वचालित वर्षामापी यंत्र की मांग प्रमुख रही।