Himachal Big Sports Achievement: राजगीर में चमकी हिमाचल की महिला रग्बी टीम, नेशनल चैंपियनशिप में सुधारी रैंकिंग

Date:

--Advertisement--

बिहार के राजगीर में आयोजित सीनियर नेशनल रग्बी चैंपियनशिप में हिमाचल प्रदेश की महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी रैंकिंग में सुधार किया है। टीम की इस उपलब्धि से खेल जगत में खुशी का माहौल है और खिलाड़ियों की मेहनत की जमकर सराहना हो रही है। टीम की कमान कप्तान विशाखा के हाथों में रही, जिन्होंने पूरे टूर्नामेंट के दौरान टीम को बेहतरीन तरीके से लीड किया।

टीम की अन्य प्रमुख खिलाड़ियों में अनिशा चौधरी, रूबी, इरम, प्रतिमा, सलोनी, साक्षी शर्मा, तनुजा कुमारी, कविता, काजल, श्रद्धा चौहान और प्रियंका शामिल रहीं। सभी खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट के दौरान शानदार खेल का प्रदर्शन किया और टीम को बेहतर रैंकिंग दिलाने में अहम भूमिका निभाई। कोच नवप्रीत और मैनेजर काजल के मार्गदर्शन में टीम ने अनुशासन और मजबूत टीम भावना का परिचय दिया।

हिमाचल प्रदेश रग्बी संगठन के अध्यक्ष डॉ. विकास सूद, सचिव विशाल सरिन, पंकज प्रभाकर और सुधीर कुमार ने टीम को इस उपलब्धि पर बधाई दी। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि सिरमौर, शिमला और बिलासपुर जिलों के खिलाड़ियों ने खास तौर पर शानदार प्रदर्शन किया और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में टीम इसी तरह बेहतर प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर नई ऊंचाइयों को छुएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

MY Bharat Portal पर क्विज जीतने का मौका, युवाओं को मिल सकता है दिल्ली में प्रधानमंत्री से संवाद का अवसर; VBYLD 2027 में ऐसे...

MY Bharat Portal पर VBYLD 2027 क्विज प्रतियोगिता में युवाओं के लिए भाग लेने का अवसर है। कांगड़ा के स्कूल-कॉलेजों के युवाओं से अधिक से अधिक पंजीकरण और भागीदारी की अपील की गई है।

जिले की दो होनहार बेटियों ने रचा इतिहास, खेलो इंडिया सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बिलासपुर के लिए हुआ चयन; जानें दोनों की उपलब्धियां

जिले की दो होनहार बॉक्सिंग खिलाड़ी आरनवी भारद्वाज और प्रियांशी नाहर का चयन खेलो इंडिया सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बिलासपुर के लिए हुआ है। दोनों अब पढ़ाई के साथ राष्ट्रीय स्तर की बॉक्सिंग कोचिंग प्राप्त करेंगी।

कांगड़ा में 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 15 हजार मामलों के निस्तारण की तैयारी; ऐसे सुलझाएं अपना विवाद

कांगड़ा जिला में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालतों का आयोजन होगा। जिला व उपमंडल न्यायालयों में करीब 15,000 मामलों की सुनवाई होगी, जिनमें बैंक, श्रम विवाद, बिजली-पानी बिल, वैवाहिक विवाद और चैक बाउंसिंग समेत कई मामले शामिल हैं।

Kangra: मशीन ऑपरेटर के 150 पदों पर भर्ती, 10वीं-12वीं पास के लिए मौका; 15 सितंबर से इन जगहों पर इंटरव्यू

वर्धमान यार्नज एंड थ्रेड्स लिमिटेड, लुधियाना में मशीन ऑपरेटर ट्रेनी के 150 पदों पर भर्ती होगी। 10वीं और 12वीं पास 18 से 30 वर्ष के अभ्यर्थी 15 सितंबर से अलग-अलग स्थानों पर होने वाले साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं।