Kangra: किन्नौर का धमाका! ऊना को हराकर अंडर-20 फुटबॉल चैंपियनशिप पर किया कब्जा

Date:

--Advertisement--

शाहपुर में आयोजित स्वामी विवेकानंद अंडर-20 पुरुष फुटबॉल चैंपियनशिप का रोमांचक समापन हो गया, जहां डी.एफ.ए. किन्नौर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। जिला फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट के अंतिम दिन दर्शकों को जबरदस्त मुकाबले देखने को मिले, जिनमें दो सेमीफाइनल और एक हाई-वोल्टेज फाइनल शामिल था।

पहले सेमीफाइनल में वाई.एफ.सी. खड्ड (ऊना) ने बेहतरीन तालमेल और रणनीति के साथ खेलते हुए डी.एफ.ए. शिमला को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। इसके बाद दूसरे सेमीफाइनल में डी.एफ.ए. किन्नौर ने आक्रामक अंदाज में खेलते हुए शुक्राणा एफ.सी. को 3-1 से हराकर खिताबी मुकाबले में एंट्री की।

मौसम खराब होने की आशंका को देखते हुए आयोजन समिति ने फाइनल मैच का समय बदलकर दोपहर 2 बजे कर दिया था। फाइनल मुकाबले में वाई.एफ.सी. खड्ड और डी.एफ.ए. किन्नौर के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। दोनों टीमों ने शानदार खेल दिखाया, लेकिन अंत में किन्नौर की टीम ने बाजी मारते हुए ऊना को 3-1 से हराकर चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

समापन समारोह में हिमाचल फुटबॉल एसोसिएशन के महासचिव दीपक शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया और खिलाड़ियों के जज्बे की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर एसोसिएशन के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में फुटबॉल प्रेमी भी मौजूद रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: अंडर-14 फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए कांगड़ा की टीम रवाना, सोलन में दिखाएगी दम; द्रोणाचार्य कॉलेज रैत ने लॉन्च की नई जर्सी

हिमाचल प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन की अंडर-14 राज्य स्तरीय चैंपियनशिप के लिए जिला कांगड़ा की टीम सोलन रवाना हो गई है। प्रतियोगिता 10 से 13 सितंबर तक ठोड़ो मैदान में होगी। द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रैत, शाहपुर ने टीम की नई जर्सी भी लॉन्च की।

Kangra: रैत में योग शिविर के जरिए सेहत का संदेश, आसन और प्राणायाम से शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य पर जोर

आयुष्मान आरोग्य मंदिर रैत के तहत धनोटू स्थित गृह रक्षा 9वीं वाहिनी बटालियन ट्रेनिंग सेंटर में योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में विभिन्न योगासन और प्राणायाम करवाकर शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।

Kangra: इंदौरा में खैर की लकड़ी की बड़ी खेप पकड़ी, 2 वाहनों से 84 मौछे बरामद; 9 लोगों पर केस दर्ज

इंदौरा में पुलिस ने खैर की लकड़ी के अवैध परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो वाहनों से 84 मौछे बरामद किए। पुलिस ने इनोवा और बिना नंबर की पिकअप के साथ इलेक्ट्रिक कटर, 10 बैटरियां और 3 चेन कब्जे में ली हैं। मामले में 9 लोगों पर केस दर्ज किया गया है।

हिमाचल के दूरदराज इलाकों में विज्ञान की नई उड़ान, लाहौल-स्पीति और पांगी में खगोल केंद्र की तैयारी

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात कर हिमाचल के दूरदराज और जनजातीय क्षेत्रों में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने से जुड़े कई प्रस्ताव रखे। लाहौल-स्पीति और पांगी में खगोल विज्ञान केंद्र, स्कूलों में विज्ञान संग्रहालय और हर पंचायत में स्वचालित वर्षामापी यंत्र की मांग प्रमुख रही।