Hamirpur: दो मरले जमीन, 200 किलो आलू: हमीरपुर के बुजुर्ग दंपत्ति की प्राकृतिक खेती ने मचाया तहलका

Date:

--Advertisement--

हमीरपुर के पास स्थित हरनेड़ गांव में प्राकृतिक खेती को लेकर एक प्रेरणादायक सफलता सामने आई है। यहां एक बुजुर्ग दंपत्ति ने बेहद कम जमीन पर प्राकृतिक खेती से ऐसा उत्पादन किया है, जिसने कृषि विशेषज्ञों को भी हैरान कर दिया है। लगभग 15 कनाल भूमि पर प्राकृतिक तरीके से खेती करने वाले 76 वर्षीय तीर्थू देवी और उनके 83 वर्षीय पति रिखी राम शर्मा ने सिर्फ दो मरले जमीन में आलू की खेती कर करीब 200 किलोग्राम की पैदावार हासिल की है।

विकास खंड बमसन के हरनेड़ गांव में रहने वाले यह दंपत्ति कई वर्षों से अपनी भूमि पर गेहूं और मक्की की खेती करते आ रहे थे। हालांकि रासायनिक खाद और हाइब्रिड बीजों की लागत के कारण उन्हें अपेक्षित लाभ नहीं मिल रहा था। परिवार में उनके दो बेटे हैं, जिनमें एक लुधियाणा में नौकरी करता है, जबकि दूसरा सेना से सेवानिवृत्त होकर बिजली बोर्ड में कार्यरत है।

करीब ढाई साल पहले तीर्थू देवी को प्रदेश सरकार की राजीव गांधी प्राकृतिक खेती, खुशहाल किसान योजना की जानकारी मिली। कृषि विभाग के अधिकारियों के मार्गदर्शन में उन्होंने प्राकृतिक खेती की ओर कदम बढ़ाया। इसके बाद उन्होंने धीरे-धीरे अपनी पूरी खेती को प्राकृतिक तरीके से बदल दिया और अब गेहूं, मक्की के साथ-साथ अरबी, हल्दी, धनिया, मैथी, सरसों, सोयाबीन, भिंडी और अन्य सब्जियों की खेती कर रही हैं।

इस बदलाव का सबसे बड़ा उदाहरण तब सामने आया जब उन्होंने सिर्फ दो मरले जमीन पर आलू की खेती की और लगभग 200 किलोग्राम उत्पादन प्राप्त किया। इस आलू को स्थानीय बाजार में 25 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से तुरंत खरीदार मिल गए, जिससे उन्हें अच्छी आय प्राप्त हुई।

उनकी इस सफलता के बाद अब गांव के अन्य किसान भी प्राकृतिक खेती की ओर आकर्षित हो रहे हैं और इसे अपनाने लगे हैं।

वहीं आतमा परियोजना हमीरपुर के परियोजना निदेशक राकेश धीमान ने बताया कि राजीव गांधी प्राकृतिक खेती, खुशहाल किसान योजना के तहत जिले में लगभग 25 हजार किसानों को प्राकृतिक खेती से जोड़ा गया है। इसके अलावा 3000 से अधिक हेक्टेयर भूमि को प्राकृतिक खेती के अंतर्गत लाया गया है और किसानों को अब तक 1.68 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी जा चुकी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: दुख की घड़ी में रोटरी क्लब शाहपुर बना सहारा, परिवार को ₹11,000 की मदद और छात्र साहिल की कॉलेज फीस की माफ

रोटरी क्लब शाहपुर ने ग्राम खरीड़ी निवासी छात्र साहिल के परिवार को माता के निधन पर ₹11,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की। साथ ही द्रोणाचार्य कॉलेज ने साहिल की 50 प्रतिशत कॉलेज फीस माफ करने की घोषणा की।

Kangra: बोह घाटी आपदा के बीच आगे आया रोटरी क्लब शाहपुर, प्रशासन और विधायक को दिया हरसंभव सहयोग का भरोसा

बादल फटने से प्रभावित बोह घाटी का दौरा कर रोटरी क्लब शाहपुर ने राहत कार्यों का जायजा लिया। क्लब ने प्रशासन और विधायक केवल सिंह पठानिया को आवश्यकता पड़ने पर हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

Kangra: कारगिल विजय दिवस पर गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश, रोटरी क्लब शाहपुर और रोटरैक्ट क्लब द्रोणाचार्य ने वीर शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

रोटरी क्लब शाहपुर और रोटरैक्ट क्लब ऑफ द्रोणाचार्य कॉलेज ने कारगिल विजय दिवस पर रैत में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के वीर सेनानी सहित कई गणमान्य अतिथियों ने शिरकत कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और युवाओं को राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।

Kullu: कुल्लू में रहस्यमयी मौत! सड़क किनारे घायल मिले जल शक्ति विभाग के JE ने AIIMS में तोड़ा दम, परिजनों ने लगाया हत्या का...

कुल्लू में जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता लाभ सिंह गुलेरिया की एम्स बिलासपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। सड़क किनारे गंभीर घायल मिलने के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।