FASTag नहीं तो जेब होगी ढीली! 10 अप्रैल से UPI पेमेंट पर देना होगा 25% ज्यादा टोल

Date:

--Advertisement--

राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफर करने वालों के लिए एक बड़ा बदलाव आने वाला है, जो सीधे उनकी जेब पर असर डाल सकता है। केंद्र सरकार ने टोल भुगतान व्यवस्था को और ज्यादा डिजिटल और सख्त बनाने के लिए नया नियम लागू करने का फैसला लिया है। अब अगर कोई वाहन चालक बिना फास्टैग या खराब फास्टैग के साथ टोल प्लाजा पर पहुंचता है और यूपीआई के जरिए भुगतान करता है, तो उसे निर्धारित शुल्क से 25 प्रतिशत ज्यादा राशि देनी होगी। यह नया नियम 10 अप्रैल से पूरे देश में लागू होगा, जिसमें कीरतपुर-मनाली फोरलेन के टोल प्लाजा भी शामिल हैं।

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग फीस (दर निर्धारण और संग्रहण) नियम, 2008 में संशोधन किया गया है। नए नियम के तहत, यदि किसी वाहन में वैध और काम करने वाला फास्टैग नहीं है और चालक यूपीआई से टोल चुकाता है, तो उसे 1.25 गुना शुल्क देना अनिवार्य होगा। उदाहरण के तौर पर, यदि टोल शुल्क 100 रुपये है तो ऐसे में चालक को 125 रुपये का भुगतान करना पड़ेगा।

सरकार का कहना है कि यह फैसला टोल प्लाजा पर ट्रैफिक को सुगम बनाने, नकद या अन्य भुगतान से होने वाली देरी को कम करने और फास्टैग आधारित डिजिटल प्रणाली को मजबूत करने के लिए लिया गया है। इससे न केवल जाम की समस्या कम होगी बल्कि टोल संग्रहण में पारदर्शिता भी बढ़ेगी।

वहीं, यदि कोई वाहन चालक निर्धारित नियमों के अनुसार भुगतान नहीं करता है, तो उसके खिलाफ नियम 14 के तहत कार्रवाई की जा सकती है। एनएचएआई पीआईयू मंडी के परियोजना निदेशक वरुण चारी ने भी स्पष्ट किया है कि अधिसूचना के अनुसार ही सभी टोल प्लाजा पर नियम लागू होंगे और वाहन चालकों को अपना फास्टैग सक्रिय और सही स्थिति में रखना चाहिए।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: मेजर विजय सिंह मनकोटिया के निधन पर अनुराग ठाकुर ने जताया दुख, तियारा पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मिले

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने मेजर विजय सिंह मनकोटिया के निधन पर शोक व्यक्त किया। बुधवार को वह तियारा स्थित उनके आवास पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मिलकर संवेदना जताई। उन्होंने मेजर मनकोटिया के सैन्य, सामाजिक और राजनीतिक योगदान को याद किया।

Himachal Cabinet Decisions: हिमाचल में 14 हजार पद भरने को मंजूरी, आंगनबाड़ी वर्कर्स और वन मित्रों का मानदेय भी बढ़ा; जानें कैबिनेट के बड़े...

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने करीब 14,000 पदों पर भर्ती को मंजूरी दी है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 11,500 रुपये और वन मित्रों का 12,000 रुपये प्रतिमाह किया गया है। बैठक में दूध प्रोत्साहन राशि बढ़ाने, बोह घाटी के आपदा प्रभावितों को राहत देने और मछुआरों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करने सहित कई अहम फैसले लिए गए।

Kangra: मनियाड़ा में जीप से अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद, 135 पेटी शराब और 99 पेटी बीयर जब्त; चालक फरार

कांगड़ा जिले के मनियाड़ा स्थित मालनू वार्ड नंबर-5 में आबकारी एवं कराधान विभाग ने एक जीप से चंडीगढ़ की 135 पेटियां शराब, 30 खुली बोतलें और बीयर की 99 पेटियां बरामद की हैं। कार्रवाई के दौरान चालक फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।