Kangra: सड़क सुरक्षा से लेकर मुफ्त आंखों की जांच तक, नूरपुर पुलिस का बड़ा अभियान, सैकड़ों लोग पहुंचे

Date:

--Advertisement--

राजकीय आईटीआई ज्वाली (भनेई) में ‘सड़क सुरक्षा क्लब’ के तहत एक खास जागरूकता शिविर और निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को नूरपुर पुलिस द्वारा सफलतापूर्वक आयोजित किया गया, जिसमें पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे।

इस दौरान एसडीएम ज्वाली, एसडीपीओ ज्वाली, नगर पंचायत ज्वाली के अध्यक्ष, आईटीआई के प्रधानाचार्य, आईएमसी चेयरमैन और एसएचओ ज्वाली समेत कई गणमान्य लोग और मेडिकल टीम भी कार्यक्रम में शामिल हुई। स्थानीय लोगों की भागीदारी और प्रशासन के सहयोग से यह आयोजन प्रभावशाली बन गया।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित युवाओं और आम जनता को सड़क सुरक्षा, नशा निवारण और साइबर सुरक्षा जैसे अहम विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और डिजिटल दुनिया में सतर्क रहने की अपील की।

इस शिविर में करीब 200 से 300 लोगों ने भाग लिया, जिनमें अधिकतर टैक्सी, बस और ट्रक चालक शामिल थे। सभी ने अपनी आंखों की मुफ्त जांच करवाई। इसके साथ ही विशेषज्ञों ने सड़क सुरक्षा नियमों, डिफेंसिव ड्राइविंग और ट्रैफिक नियमों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य पुलिस और आम जनता के बीच विश्वास और सहयोग को मजबूत करना रहा। नूरपुर पुलिस ने एक बार फिर साफ किया कि वह केवल कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग की सुरक्षा और भलाई के लिए लगातार काम कर रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कछियारी-रानीताल फोरलेन पर बड़ा हादसा टला, पहाड़ी से गिरी भारी चट्टान; बचने के प्रयास में पलटी कार, 5 लोग सुरक्षित

कछियारी-रानीताल फोरलेन पर बाथू पुल के पास पहाड़ी से भारी चट्टान सड़क पर गिरने से अफरा-तफरी मच गई। चट्टान से बचने के प्रयास में ऑल्टो कार पलट गई, लेकिन एयरबैग खुलने से एक ही परिवार के पांच लोग सुरक्षित बच गए।

शिमला में बिना OTP, कॉल या लिंक के खाते से उड़ गए करीब 2 लाख, FD भी नहीं बची; साइबर ठगी ने बढ़ाई चिंता

शिमला के समरहिल में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बिना OTP, फोन कॉल या लिंक पर क्लिक किए एक व्यक्ति के SBI और ICICI खातों से 1.99 लाख रुपये निकाल लिए गए। ICICI की FD से भी 1 लाख रुपये निकाले गए।

मंडी में 29 वर्षीय महिला वकील की मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव; सुसाइड नोट भी बरामद

मंडी जिले के पधर बाजार में 29 वर्षीय महिला वकील दिवांशु ठाकुर की मौत से सनसनी फैल गई। वह किराए के कमरे में फंदे से लटकी मिलीं। पुलिस को घटनास्थल से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।

मां चिंतपूर्णी के दरबार में दिल्ली के श्रद्धालु ने चढ़ाया डेढ़ किलो चांदी का छत्र, पूरी हुई बड़ी मनोकामना

माता चिंतपूर्णी के दरबार में दिल्ली के नरेंद्र कुमार जैन उर्फ हैप्पी और उनके परिवार ने मनोकामना पूरी होने पर डेढ़ किलो चांदी का छत्र अर्पित किया। विधि-विधान से पूजा के बाद परिवार को माता की पवित्र चुनरी भेंट कर सम्मानित किया गया।