Himachal: CCTV में कैद सनसनी, आधी रात अज्ञात शख्स ने कार को लगाई आग, पूरी तरह जली स्विफ्ट डिजायर

Date:

--Advertisement--

बिलासपुर जिले के बरमाणा स्थित एसीसी स्टाफ कॉलोनी में खड़ी एक स्विफ्ट डिजायर कार में आग लगने का मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। आग इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। यह कार प्रमोद दधीच निवासी बीकानेर की बताई जा रही है, जो फिलहाल बरमाणा में कार्यरत हैं।

घटना के बाद जब पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, तो एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ। फुटेज में देखा गया कि 30 मार्च की रात करीब 11:45 बजे एक अज्ञात व्यक्ति कार के पास पहुंचा और उस पर ज्वलनशील पदार्थ फेंककर आग लगा दी।

इस घटना के बाद पुलिस ने थाना बरमाणा में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग इस तरह की वारदात को लेकर चिंता जता रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कछियारी-रानीताल फोरलेन पर बड़ा हादसा टला, पहाड़ी से गिरी भारी चट्टान; बचने के प्रयास में पलटी कार, 5 लोग सुरक्षित

कछियारी-रानीताल फोरलेन पर बाथू पुल के पास पहाड़ी से भारी चट्टान सड़क पर गिरने से अफरा-तफरी मच गई। चट्टान से बचने के प्रयास में ऑल्टो कार पलट गई, लेकिन एयरबैग खुलने से एक ही परिवार के पांच लोग सुरक्षित बच गए।

शिमला में बिना OTP, कॉल या लिंक के खाते से उड़ गए करीब 2 लाख, FD भी नहीं बची; साइबर ठगी ने बढ़ाई चिंता

शिमला के समरहिल में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बिना OTP, फोन कॉल या लिंक पर क्लिक किए एक व्यक्ति के SBI और ICICI खातों से 1.99 लाख रुपये निकाल लिए गए। ICICI की FD से भी 1 लाख रुपये निकाले गए।

मंडी में 29 वर्षीय महिला वकील की मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव; सुसाइड नोट भी बरामद

मंडी जिले के पधर बाजार में 29 वर्षीय महिला वकील दिवांशु ठाकुर की मौत से सनसनी फैल गई। वह किराए के कमरे में फंदे से लटकी मिलीं। पुलिस को घटनास्थल से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।

मां चिंतपूर्णी के दरबार में दिल्ली के श्रद्धालु ने चढ़ाया डेढ़ किलो चांदी का छत्र, पूरी हुई बड़ी मनोकामना

माता चिंतपूर्णी के दरबार में दिल्ली के नरेंद्र कुमार जैन उर्फ हैप्पी और उनके परिवार ने मनोकामना पूरी होने पर डेढ़ किलो चांदी का छत्र अर्पित किया। विधि-विधान से पूजा के बाद परिवार को माता की पवित्र चुनरी भेंट कर सम्मानित किया गया।