Mandi: मंडी में सरकारी बस खाई में गिरी, खाली होने से बचा बड़ा हादसा

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बुधवार सुबह जोगेंद्रनगर डिपो की एक सरकारी बस तकनीकी खराबी के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह हादसा जोगेंद्रनगर–कुन्नू–कुफरी मार्ग पर बटाहर गांव के पास हुआ। गनीमत यह रही कि बस पूरी तरह खाली थी, अन्यथा बड़ा जनहानि हो सकती थी।

जानकारी के अनुसार, सुबह लगभग सवा छह बजे बस बटाहर स्टॉपेज पर खड़ी थी। जब चालक ने बस को स्टार्ट करने की कोशिश की, तो वाहन चालू नहीं हुआ। इसी दौरान अचानक ब्रेक फेल हो गए और बस अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 200 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के समय चालक बस से बाहर था, जिससे दोनों सुरक्षित रहे।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और प्रशासन को सूचित किया। पधर पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के अधिकारी और तकनीकी टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि ब्रेक फेल होने और स्टार्ट न होने के पीछे क्या तकनीकी कारण थे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!