Himachal: हिमाचल में HRTC बसों में महिलाओं को 50% छूट के लिए अब हिम बस कार्ड अनिवार्य, छात्रों के लिए समय सीमा बढ़ी

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने महिलाओं के लिए बस किराए में 50 प्रतिशत की छूट के नियम में बदलाव किया है। अब इस छूट का लाभ लेने के लिए महिलाओं के पास हिम बस कार्ड होना अनिवार्य कर दिया गया है। यह नया नियम 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी हो गया है। जिन महिलाओं के पास यह कार्ड नहीं होगा, उन्हें अब बस का पूरा किराया देना होगा। पहले निगम ने 31 मार्च तक कार्ड बनवाने का समय दिया था, लेकिन अब फील्ड स्टाफ को इसे सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।

वहीं, सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है। पहली से बारहवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए हिम बस कार्ड बनवाने की समय सीमा को बढ़ाकर 31 मई 2026 कर दिया गया है। इसके चलते छात्र अब भी कार्ड बनवाने तक स्कूल आने-जाने के लिए मुफ्त यात्रा सुविधा का लाभ ले सकेंगे।

वित्तीय वर्ष 2025-26 के आखिरी दिन, 31 मार्च को हिमाचल प्रदेश के बैंकों और सरकारी कार्यालयों में गहमागहमी रही। सरकारी लेन-देन और वित्तीय हिसाब-किताब को पूरा करने के लिए बैंक और LIC कार्यालय देर रात तक खुले रहे। शिमला सहित कई बड़े शहरों में रात आठ बजे तक बैंकिंग क्लीयरिंग का काम चलता रहा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: बीएड में प्रवेश का अवसर, द्रोणाचार्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन रैत में रिक्त सीटों के लिए ऑन-स्पॉट काउंसलिंग, मैनेजमेंट कोटा में भी सीटें उपलब्ध

बीएड में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए द्रोणाचार्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रैत में अवसर है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कुछ सीटें रिक्त हैं। रिक्त सीटों पर ऑन-स्पॉट ओपन ऑफलाइन काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेश दिया जा रहा है, जबकि मैनेजमेंट कोटा में भी कुछ सीटें उपलब्ध हैं।

Kangra: हटवास में सावन और कांवड़ यात्रा समापन पर विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

हटवास में सावन माह और कांवड़ यात्रा के समापन पर सनातनी हिन्दू कमेटी और स्थानीय दुकानदारों के सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। स्थानीय लोगों, श्रद्धालुओं और कांवड़ियों ने प्रसाद ग्रहण किया।

Kangra: कछियारी-रानीताल फोरलेन पर बड़ा हादसा टला, पहाड़ी से गिरी भारी चट्टान; बचने के प्रयास में पलटी कार, 5 लोग सुरक्षित

कछियारी-रानीताल फोरलेन पर बाथू पुल के पास पहाड़ी से भारी चट्टान सड़क पर गिरने से अफरा-तफरी मच गई। चट्टान से बचने के प्रयास में ऑल्टो कार पलट गई, लेकिन एयरबैग खुलने से एक ही परिवार के पांच लोग सुरक्षित बच गए।

शिमला में बिना OTP, कॉल या लिंक के खाते से उड़ गए करीब 2 लाख, FD भी नहीं बची; साइबर ठगी ने बढ़ाई चिंता

शिमला के समरहिल में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बिना OTP, फोन कॉल या लिंक पर क्लिक किए एक व्यक्ति के SBI और ICICI खातों से 1.99 लाख रुपये निकाल लिए गए। ICICI की FD से भी 1 लाख रुपये निकाले गए।