Kangra: नवरंग उत्सव में द्रोणाचार्य कॉलेज का दबदबा, चेस से लेकर पेंटिंग तक झटके कई खिताब

Date:

--Advertisement--

द्रोणाचार्य शिक्षण स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रैत में आयोजित वार्षिकोत्सव ‘नवरंग (समर्थ युवा सशक्त भारत)’ का भव्य आगाज हुआ। कार्यक्रम के पहले सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में वाइस एडमिरल एल.एस. पठानिया, चीफ हाइड्रोग्राफर, भारत सरकार उपस्थित रहे। उनके साथ उनकी धर्मपत्नी चंदा पठानिया ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सरस्वती वंदना और गणेश स्तुति के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रोफेसर कुलदीप अत्रि, निदेशक, क्षेत्रीय अध्ययन केंद्र धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय भी मौजूद रहे।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रवीण कुमार शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए वर्षभर की शैक्षणिक, सह-शैक्षणिक और खेल गतिविधियों की जानकारी साझा की। इस दौरान प्रबंधक निदेशक जी.एस. पठानिया, कार्यकारिणी निदेशक डॉ. बी.एस. पठानिया और प्राचार्य द्वारा मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों को पारंपरिक पहाड़ी टोपी, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि वाइस एडमिरल पठानिया ने अनुशासन, साहस और राष्ट्र सेवा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा सबसे बड़ा धन है, जिसे न तो कोई चुरा सकता है और न ही बांटने से कम होता है। उन्होंने युवाओं को केवल किताबों तक सीमित न रहकर खुद को शारीरिक, सामाजिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति मन से मजबूत होता है, उसे कोई भी चुनौती हरा नहीं सकती। साथ ही उन्होंने युवाओं को देश का भविष्य बताते हुए उन्हें हर बाधा को पार करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान वर्षभर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। वेस्ट हाउस का खिताब राधाकृष्णन हाउस को मिला। बेस्ट टीचर अवार्ड सहायक प्रवक्ता शिल्पा शर्मा को दिया गया, जबकि बेस्ट क्लब का पुरस्कार रोटरेक्ट क्लब को मिला।

विभिन्न प्रतियोगिताओं में भी छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। चेस प्रतियोगिता में द्रोणाचार्य कॉलेज विजेता रहा, जबकि जीसीटीई धर्मशाला उपविजेता बना। पेंटिंग प्रतियोगिता में द्रोणाचार्य कॉलेज ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि ज्ञान ज्योति कॉलेज और जीजीडी एसडी राजपुरा क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। पॉट मिरर डेकोरेशन में भी द्रोणाचार्य कॉलेज ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि अवस्थी कॉलेज दूसरे और जीजीडीएसडी राजपुरा तीसरे स्थान पर रहा।

भाषण प्रतियोगिता में ज्ञान ज्योति कॉलेज ने बाजी मारी, जबकि द्रोणाचार्य कॉलेज और मिनर्वा कॉलेज ने दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अवस्थी कॉलेज पहले, जीसीटीई धर्मशाला दूसरे और द्रोणाचार्य कॉलेज तीसरे स्थान पर रहा। वहीं स्किल इन टीचिंग प्रतियोगिता में द्रोणाचार्य कॉलेज ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि ज्ञान ज्योति और शरण कॉलेज दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।

सभी विजेता और उपविजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में कार्यकारी निदेशक डॉ. बी.एस. पठानिया ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि आने वाला समय युवाओं का है और एक युवा दुनिया बदलने की क्षमता रखता है। इस मौके पर शांति देवी, पूर्व लेफ्टिनेंट विक्रम सिंह गुलेरिया, डॉ. अनीता चंदेल, अश्वनी कुमार, बुद्धि सिंह राणा, सुमित शर्मा, राजेश राणा सहित अन्य गणमान्य लोग, शिक्षक और छात्र मौजूद रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर व्यापार मंडल चुनाव की तैयारियां तेज, 20 अगस्त को काली माता मंदिर में होगी अहम बैठक; जानें नामांकन से जुड़ी पूरी जानकारी

शाहपुर व्यापार मंडल के चुनाव को लेकर व्यापारियों में गतिविधियां तेज हो गई हैं। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष समेत विभिन्न पदों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। चुनाव को लेकर 20 अगस्त 2026 को शाम 5 बजे काली माता मंदिर में महत्वपूर्ण बैठक होगी, जहां इच्छुक व्यापारी अपना नामांकन प्रस्तुत कर सकेंगे।

हिमाचल में 45 मिनट के भीतर भूकंप के दो झटके, पहले चंबा फिर कांगड़ा में कांपी धरती; 4.0 तीव्रता के झटके से दहशत

हिमाचल प्रदेश में मंगलवार शाम महज 45 मिनट के भीतर भूकंप के दो झटके महसूस किए गए। पहले चंबा में 3.6 तीव्रता का भूकंप आया और इसके 45 मिनट बाद कांगड़ा में 4.0 तीव्रता का झटका दर्ज किया गया। दोनों भूकंपों की गहराई जमीन से 5 किलोमीटर नीचे थी। फिलहाल किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।

टांडा मेडिकल कॉलेज की जांच पर उठे गंभीर सवाल, कमेटी की निष्पक्षता पर शिकायत; रिकॉर्ड में छेड़छाड़ की आशंका से मचा हड़कंप

टांडा मेडिकल कॉलेज के कार्डियोलॉजी विभाग की जांच को लेकर डीएमई कार्यालय में शिकायत भेजी गई है। शिकायत में जांच कमेटी की कार्यप्रणाली को पक्षपातपूर्ण और गैर निष्पक्ष बताते हुए मौखिक बयानों को पर्याप्त महत्व नहीं देने तथा कुछ रिकॉर्ड में बदलाव या छेड़छाड़ की आशंका जताई गई है। हालांकि शिकायत में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।

भोरंज के शिव मंदिर में तोड़फोड़ से हड़कंप, शिवलिंग भी किया तहस-नहस; चोरी के इरादे का शक, पुलिस जांच में जुटी

हमीरपुर के भोरंज उपमंडल के एक शिव मंदिर में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। मंदिर के अंदर रखा सामान बिखरा मिला और शिवलिंग को भी क्षतिग्रस्त किया गया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा है। पुलिस शरारती तत्वों का पता लगाने में जुटी है।