Himachal: मां छोड़ गई, पिता भी नहीं रहे… दो मासूम भाई 2 दिन से भूखे, मदद को तरस रही जिंदगी

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाली आलूहा पंचायत के वार्ड नंबर 1, गांव आघार से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां दो मासूम भाई कृष्ण (15 वर्ष) और राहुल (14 वर्ष) जिंदगी की सबसे कठिन परिस्थितियों से जूझ रहे हैं। चार साल पहले उनकी मां ने दूसरी शादी कर उन्हें छोड़ दिया था और अब हाल ही में उनके पिता का भी निधन हो गया है। इन दोनों घटनाओं ने बच्चों को पूरी तरह बेसहारा बना दिया है।

समाजसेवी के.डी. राणा जब बच्चों के घर पहुंचे तो जो हालात सामने आए, उन्होंने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। उन्होंने बताया कि बच्चे पिछले दो दिनों से भूखे थे और घर में खाने के लिए कुछ भी नहीं था। कभी-कभार पड़ोसी उन्हें रोटी दे देते हैं, लेकिन अधिकतर समय उन्हें भूखे पेट ही सोना पड़ता है।

बच्चों के पिता मजदूरी करके जैसे-तैसे परिवार का गुजारा चलाते थे, लेकिन वे अक्सर बीमार रहते थे। अब उनके निधन के बाद बच्चों के सामने रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना भी मुश्किल हो गया है। हालात इतने खराब हैं कि उनकी पढ़ाई भी छूटने की कगार पर पहुंच गई है।

के.डी. राणा ने भावुक होते हुए कहा कि बच्चे पढ़ना चाहते हैं, लेकिन उनके सामने सबसे बड़ी समस्या पेट भरने की है। उन्होंने बताया कि जब वे वहां पहुंचे तो उनकी आंखें नम हो गईं। ये बच्चे पहले ही मां का साथ खो चुके थे और अब पिता के जाने के बाद पूरी तरह अकेले पड़ गए हैं।

उन्होंने समाज से अपील की है कि इन बच्चों की मदद के लिए आगे आएं। किसी भी तरह की सहायता देकर इनकी जिंदगी को संभाला जा सकता है। ये दोनों मासूम नई उम्मीद के साथ समाज की ओर देख रहे हैं, अब सवाल यह है कि क्या समाज इनकी मदद के लिए आगे आएगा या इन्हें यूं ही नजरअंदाज कर दिया जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: हिमाचल के हरिपुर में 41 वर्षीय विकास चौधरी की संदिग्ध मौत, कमरे में इस हालत में मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

हिमाचल प्रदेश के हरिपुर में 41 वर्षीय विकास चौधरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर कमरे को सील कर दिया है और फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए हैं। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी।

Kangra: ‘एक हफ्ते पहले तक मैं हिमाचल की बेटी थी’, रितु नेगी का नाम करोड़ों के नकद पुरस्कार से हटने पर छलका दर्द

एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली कबड्डी खिलाड़ी रितु नेगी का नाम हिमाचल प्रदेश सरकार की एक करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की सूची से हटाए जाने पर विवाद बढ़ गया है। रितु नेगी और उनके पिता ने सवाल उठाए हैं, जबकि खेल मंत्री ने मामले की समीक्षा करने की बात कही है।

Kangra: हिमाचल के युवाओं के लिए UAE में नौकरी का मौका, इलेक्ट्रीशियन और फिटर को मिलेगा 1300 दिरहम तक वेतन; 14 अक्टूबर तक करें...

हिमाचल के ITI डिप्लोमा धारकों के लिए UAE में इलेक्ट्रीशियन और फिटर की नौकरी का अवसर है। वर्टिव गल्फ LLC में चयनित उम्मीदवारों को 1100 से 1300 दिरहम मासिक वेतन के साथ ओवरटाइम, भोजन, आवास और परिवहन जैसी सुविधाएं मिलेंगी। आवेदन की अंतिम तारीख 14 अक्टूबर है।

Kangra: धर्मशाला में 12 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, जोनल अस्पताल से HPCA स्टेडियम तक इन इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

धर्मशाला में 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। रखरखाव कार्य के चलते जोनल अस्पताल, सिविल लाइंस, रामनगर, मैकलोडगंज, HPCA स्टेडियम समेत कई क्षेत्रों में बिजली प्रभावित होगी। खराब मौसम की स्थिति में शटडाउन अगले दिन लिया जाएगा।