Kangra: डिग्री कॉलेज रिड़कमार में बीए 2023–2026 बैच का भव्य विदाई समारोह, सीनियर्स को दी भावुक विदाई

Date:

--Advertisement--

डिग्री कॉलेज रिड़कमार में बी.ए. तृतीय वर्ष (बैच 2023–2026) के विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य और भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. मनोज कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह का आयोजन बी.ए. प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्रों ने किया। मंच संचालन सुहानी, रेखा और अवंतिका ने कुशलतापूर्वक किया, जबकि स्वागत भाषण सलमा द्वारा प्रस्तुत किया गया।

मुख्य अतिथि प्रो. मनोज कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि महाविद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि एक ऐसा परिवार है जो विद्यार्थियों को जीवन के मूल्यों, अनुशासन और आत्मनिर्भरता की सीख देता है। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि यहां से प्राप्त ज्ञान और संस्कार ही उनके उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं और उन्हें आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ना चाहिए।

प्रो. हाकम चंद ने महाविद्यालय की स्थापना वर्ष 2022 से अब तक की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद यह संस्थान विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों की सफलताएं ही इस महाविद्यालय की असली पहचान हैं। इस अवसर पर प्रो. भूपेंद्र सिंह और प्रो. आशा मिश्रा ने भी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

समारोह में विद्यार्थियों ने संगीत, नृत्य और अभिनय की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। अनु और शिल्पा द्वारा प्रस्तुत समूह नृत्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। जूनियर छात्रों ने अपने सीनियर्स को स्नेह और सम्मान के साथ विदाई दी, जबकि आरती, महक, सकीना और आरती चौहान ने अपने अनुभव साझा कर समारोह को भावुक बना दिया।

इस अवसर पर विभिन्न उपाधियों से भी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। मिस फेयरवेल का खिताब पूजा को, मिस्टर फेयरवेल अमन कुमार को, मिस चार्मिंग रीना को और मिस पर्सनैलिटी मीनाक्षी को प्रदान किया गया।

समारोह का समापन भावपूर्ण विदाई संदेश, शुभकामनाओं और आशीर्वाद के साथ हुआ। जहां छात्रों की आंखें नम थीं, वहीं दिलों में नए सपनों की चमक और भविष्य की संभावनाओं का उत्साह भी दिखाई दे रहा था।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: हिमाचल के युवाओं के लिए UAE में नौकरी का मौका, इलेक्ट्रीशियन और फिटर को मिलेगा 1300 दिरहम तक वेतन; 14 अक्टूबर तक करें...

हिमाचल के ITI डिप्लोमा धारकों के लिए UAE में इलेक्ट्रीशियन और फिटर की नौकरी का अवसर है। वर्टिव गल्फ LLC में चयनित उम्मीदवारों को 1100 से 1300 दिरहम मासिक वेतन के साथ ओवरटाइम, भोजन, आवास और परिवहन जैसी सुविधाएं मिलेंगी। आवेदन की अंतिम तारीख 14 अक्टूबर है।

Kangra: धर्मशाला में 12 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, जोनल अस्पताल से HPCA स्टेडियम तक इन इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

धर्मशाला में 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। रखरखाव कार्य के चलते जोनल अस्पताल, सिविल लाइंस, रामनगर, मैकलोडगंज, HPCA स्टेडियम समेत कई क्षेत्रों में बिजली प्रभावित होगी। खराब मौसम की स्थिति में शटडाउन अगले दिन लिया जाएगा।

Kangra: शाहपुर में HPV टीकाकरण को लेकर जागरूकता सत्र, सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दी जानकारी; 8 लाभार्थियों को लगाया गया टीका

शाहपुर में बीएमओ डॉ. कविता ठाकुर की अध्यक्षता में HPV टीकाकरण जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। डॉ. नेहा राणा ने सर्वाइकल कैंसर और HPV से जुड़ी बीमारियों से बचाव में टीकाकरण का महत्व बताया। हरचकियां और बरंज में कुल 8 लाभार्थियों को टीका लगाया गया।

Kangra: रैत स्कूल में सड़क सुरक्षा को लेकर खास अभियान, नारा लेखन से भाषण तक हुईं प्रतियोगिताएं; विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति किया...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैत में सड़क सुरक्षा क्लब की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। नारा लेखन, निबंध, वाद-विवाद और भाषण प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को यातायात नियमों और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।