Kangra: सिद्धूपुर में सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने किया भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और माता सीता की भव्य मूर्तियों का अनावरण, गांव के विकास का भी किया ऐलान

Date:

--Advertisement--

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिद्धूपुर में एक भव्य समारोह के दौरान नवनिर्मित भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और माता सीता की मूर्तियों का अनावरण किया गया। इस विशेष अवसर पर कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे और उन्होंने मूर्तियों का अनावरण किया। स्थानीय पंचायत प्रधान मधु और ग्रामीणों ने सांसद का गर्मजोशी से स्वागत किया।

जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने भगवान श्रीराम की महिमा और उनके आदर्श जीवन की झलक साझा की। उन्होंने लोगों से कहा कि हमें श्रीराम के दिखाए मार्ग पर चलकर समाज सेवा को प्राथमिकता देनी चाहिए। ग्रामीणों की मांग पर सांसद ने गांव में चारदीवारी और सड़क निर्माण की घोषणा की और इसे जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया।

इस मौके पर भाजपा नेता राकेश चौहान और ग्राम पंचायत प्रधान मधु ने भी सभा को संबोधित किया और क्षेत्र की विकास गतिविधियों से लोगों को अवगत करवाया। समारोह में वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष रवि दत्त शर्मा, मंडल अध्यक्ष धारकंडी अशोक वशिष्ठ, मंडल अध्यक्ष लड़वाड़ा सीमा चौधरी, कमल शर्मा, अश्वनी शास्त्री, कृपाल संधू, ओंकार परमार, तिलक कुमार, रीमा महाजन, डिंपल शर्मा, नवीन कुमार, जरासंध, परवीन धीमान, सुनील नारू, सुमित धीमान, सुमित चौधरी, मोनी बाला, अरुण कौशल, अरुणा देवी, अनीता देवी, निशा शर्मा और नवनीत शर्मा सहित सैकड़ों स्थानीय लोग मौजूद रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में 26 अगस्त को इन इलाकों में बिजली रहेगी बंद, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेगी सप्लाई; देखें पूरी...

धर्मशाला में विद्युत लाइनों के सामान्य रखरखाव के चलते 26 अगस्त को रक्कड़, दरूणी माता, स्पीति हॉस्टल, दाड़ी बाजार, गबली दाड़ी, लोअर बडोल और अपर बडोल समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम तक बिजली बंद रहने की सूचना दी गई है।

कश्मीर में 5 आतंकवाद विरोधी ऑपरेशनों में दिखाया अदम्य साहस, हिमाचल के रितेश शर्मा को मिलेगा राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार; 1 सितंबर को अमित शाह...

नादौन से सटे ज्वालामुखी क्षेत्र के अपर घलौर निवासी सैनिक रितेश शर्मा को आतंकवादियों के खिलाफ बहादुरी और अदम्य साहस के लिए भारत सरकार राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से सम्मानित करेगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 1 सितंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित अलंकरण समारोह में उन्हें सम्मानित करेंगे।

हिमाचल विधानसभा में सतपाल सत्ती के सवाल पर धनीराम शांडिल का जवाब, 1,190 आंगनबाड़ी केंद्रों में अब भी बिजली नहीं; 4.24 लाख बच्चे पंजीकृत

हिमाचल प्रदेश में 1,190 आंगनबाड़ी केंद्र अभी भी बिजली सुविधा से वंचित हैं, जबकि राज्य के 18,925 केंद्रों में 4,24,362 बच्चे पंजीकृत हैं। विधानसभा में सरकार ने प्राथमिक स्कूलों की खेलकूद प्रतियोगिताएं बंद करने के कारण भी बताए हैं।

Kangra: शाहपुर में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल ने जीता वॉलीबाल प्रैक्टिस मैच, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोजू को दोनों सेटों में हराया

शाहपुर में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोजू में आयोजित मैत्रीपूर्ण वॉलीबाल प्रैक्टिस मैच में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान टीम को दोनों सेटों में हराकर मुकाबला अपने नाम किया। मैच में खिलाड़ियों ने खेल भावना, टीमवर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का शानदार प्रदर्शन किया।