Himachal: 4 साल के बच्चे ने किया कमाल, एक हाथ से 6 मिनट साइकिल चलाकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले के एक नन्हे बच्चे ने अपनी अनोखी प्रतिभा से पूरे प्रदेश और देश का नाम रोशन कर दिया है। महज 4 साल के मास्टर सात्विक वर्मा ने कलाम वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर एक नई मिसाल कायम की है। सात्विक का परिवार भले ही वर्तमान में नोएडा के सेक्टर-78 स्थित अंतरिक्ष गोल्फ व्यू 2 सोसायटी में रहता है, लेकिन उनकी जड़ें चम्बा से जुड़ी हैं।

सात्विक ने वन-हैंड साइक्लिंग का ऐसा प्रदर्शन किया, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। उन्होंने बिना किसी साइड सपोर्ट या ट्रेनिंग व्हील्स के लगातार 6 मिनट से अधिक समय तक एक हाथ से साइकिल चलाई। विशेषज्ञों का मानना है कि इस उम्र में बच्चों के लिए सामान्य रूप से साइकिल का संतुलन बनाना ही मुश्किल होता है, ऐसे में एक हाथ से इतने लंबे समय तक साइकिल चलाना बेहद असाधारण उपलब्धि है।

13 अगस्त 2021 को जन्मे सात्विक की इस सफलता के पीछे उनके परिवार का बड़ा योगदान है। उनके माता-पिता, जो पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं, ने अपने व्यस्त जीवन के बावजूद बेटे की प्रतिभा को पहचानकर उसे निखारने में पूरा सहयोग दिया। इसके अलावा चम्बा में रहने वाले उनके दादा-दादी और नाना-नानी का प्यार, आशीर्वाद और प्रोत्साहन भी इस उपलब्धि में अहम रहा।

सात्विक की इस सफलता से पूरे चम्बा और हिमाचल प्रदेश में खुशी की लहर है। जैसे ही यह खबर लोगों तक पहुंची, सभी ने उनकी इस उपलब्धि की जमकर सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: हिमाचल के युवाओं के लिए UAE में नौकरी का मौका, इलेक्ट्रीशियन और फिटर को मिलेगा 1300 दिरहम तक वेतन; 14 अक्टूबर तक करें...

हिमाचल के ITI डिप्लोमा धारकों के लिए UAE में इलेक्ट्रीशियन और फिटर की नौकरी का अवसर है। वर्टिव गल्फ LLC में चयनित उम्मीदवारों को 1100 से 1300 दिरहम मासिक वेतन के साथ ओवरटाइम, भोजन, आवास और परिवहन जैसी सुविधाएं मिलेंगी। आवेदन की अंतिम तारीख 14 अक्टूबर है।

Kangra: धर्मशाला में 12 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, जोनल अस्पताल से HPCA स्टेडियम तक इन इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

धर्मशाला में 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। रखरखाव कार्य के चलते जोनल अस्पताल, सिविल लाइंस, रामनगर, मैकलोडगंज, HPCA स्टेडियम समेत कई क्षेत्रों में बिजली प्रभावित होगी। खराब मौसम की स्थिति में शटडाउन अगले दिन लिया जाएगा।

Kangra: शाहपुर में HPV टीकाकरण को लेकर जागरूकता सत्र, सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दी जानकारी; 8 लाभार्थियों को लगाया गया टीका

शाहपुर में बीएमओ डॉ. कविता ठाकुर की अध्यक्षता में HPV टीकाकरण जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। डॉ. नेहा राणा ने सर्वाइकल कैंसर और HPV से जुड़ी बीमारियों से बचाव में टीकाकरण का महत्व बताया। हरचकियां और बरंज में कुल 8 लाभार्थियों को टीका लगाया गया।

Kangra: रैत स्कूल में सड़क सुरक्षा को लेकर खास अभियान, नारा लेखन से भाषण तक हुईं प्रतियोगिताएं; विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति किया...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैत में सड़क सुरक्षा क्लब की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। नारा लेखन, निबंध, वाद-विवाद और भाषण प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को यातायात नियमों और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।