Himachal: रात 3:41 बजे सड़क किनारे एम्बुलेंस में हुआ प्रसव, 108 स्टाफ ने बचाई मां-बच्ची की जान

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के बंजार क्षेत्र में 108 एम्बुलेंस सेवा ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है। बालीचौकी 108 एम्बुलेंस के स्टाफ ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए एक गर्भवती महिला का सुरक्षित प्रसव सड़क किनारे ही करवा दिया।

जानकारी के अनुसार पलाहच गांव की रहने वाली रक्षा देवी को प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल ले जाया जा रहा था। जब एम्बुलेंस लारजी के पास पहुंची, तो उनकी हालत अचानक गंभीर हो गई और दर्द काफी बढ़ गया। अस्पताल पहुंचने में देरी को देखते हुए ईएमटी दिने राम और पायलट निक राम ने तुरंत फैसला लिया और रात करीब 3:41 बजे एम्बुलेंस को सड़क किनारे रोककर वहीं प्रसव करवाया।

दोनों स्वास्थ्य कर्मियों की सूझबूझ और तत्परता की वजह से रक्षा देवी ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा दोनों को सुरक्षित कुल्लू अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है।

इस आपात स्थिति में समय पर मदद करने के लिए परिजनों ने 108 एम्बुलेंस स्टाफ का आभार व्यक्त किया और उनकी सराहना की।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: हिमाचल के युवाओं के लिए UAE में नौकरी का मौका, इलेक्ट्रीशियन और फिटर को मिलेगा 1300 दिरहम तक वेतन; 14 अक्टूबर तक करें...

हिमाचल के ITI डिप्लोमा धारकों के लिए UAE में इलेक्ट्रीशियन और फिटर की नौकरी का अवसर है। वर्टिव गल्फ LLC में चयनित उम्मीदवारों को 1100 से 1300 दिरहम मासिक वेतन के साथ ओवरटाइम, भोजन, आवास और परिवहन जैसी सुविधाएं मिलेंगी। आवेदन की अंतिम तारीख 14 अक्टूबर है।

Kangra: धर्मशाला में 12 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, जोनल अस्पताल से HPCA स्टेडियम तक इन इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

धर्मशाला में 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। रखरखाव कार्य के चलते जोनल अस्पताल, सिविल लाइंस, रामनगर, मैकलोडगंज, HPCA स्टेडियम समेत कई क्षेत्रों में बिजली प्रभावित होगी। खराब मौसम की स्थिति में शटडाउन अगले दिन लिया जाएगा।

Kangra: शाहपुर में HPV टीकाकरण को लेकर जागरूकता सत्र, सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दी जानकारी; 8 लाभार्थियों को लगाया गया टीका

शाहपुर में बीएमओ डॉ. कविता ठाकुर की अध्यक्षता में HPV टीकाकरण जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। डॉ. नेहा राणा ने सर्वाइकल कैंसर और HPV से जुड़ी बीमारियों से बचाव में टीकाकरण का महत्व बताया। हरचकियां और बरंज में कुल 8 लाभार्थियों को टीका लगाया गया।

Kangra: रैत स्कूल में सड़क सुरक्षा को लेकर खास अभियान, नारा लेखन से भाषण तक हुईं प्रतियोगिताएं; विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति किया...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैत में सड़क सुरक्षा क्लब की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। नारा लेखन, निबंध, वाद-विवाद और भाषण प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को यातायात नियमों और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।