Kangra: बार-बार जमानत पर छूटकर करते थे नशा तस्करी, अब तीन महीने के लिए सीधे जेल भेजे गए 4 आदतन आरोपी

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा जिले में नशा तस्करी की सप्लाई चेन को तोड़ने के लिए कांगड़ा और नूरपुर पुलिस ने बड़ी और सख्त कार्रवाई की है। बार-बार नशा तस्करी के मामलों में पकड़े जाने और जमानत पर छूटने के बाद फिर से उसी अवैध धंधे में शामिल होने वाले चार आदतन तस्करों को अब तीन महीने के लिए निवारक हिरासत में भेज दिया गया है। इन चारों आरोपियों, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं, पर पीआईटी एनडीपीएस एक्ट 1988 की धारा 3(1) के तहत कार्रवाई करते हुए जिला कारागार धर्मशाला भेज दिया गया है।

पहली कार्रवाई पालमपुर क्षेत्र में की गई। कांगड़ा पुलिस के अनुसार वार्ड-6 बिंद्रावन निवासी राजकुमारी के खिलाफ थाना पालमपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के चार मामले पहले से दर्ज हैं। उसके पास से पहले चरस, गांजा और हैरोइन जैसे नशीले पदार्थ बरामद किए जा चुके हैं। पुलिस और खुफिया रिपोर्टों में सामने आया कि जमानत पर रिहा होने के बावजूद वह इलाके में सक्रिय रूप से नशे की सप्लाई कर रही थी, जिससे युवाओं और क्षेत्र की शांति पर बुरा प्रभाव पड़ रहा था। जन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कांगड़ा पुलिस ने 27 दिसंबर 2025 को सक्षम प्राधिकारी को प्रस्ताव भेजा था। आदेश पारित होने के बाद 19 फरवरी 2026 को उसे गिरफ्तार कर तीन महीने के लिए जिला कारागार धर्मशाला भेज दिया गया।

दूसरी बड़ी कार्रवाई पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत उपमंडल इंदौरा में की गई। एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने बताया कि इंदौरा क्षेत्र के तीन आदतन तस्करों को भी पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत हिरासत में लिया गया है। इनकी पहचान दलवीरो पत्नी अजय कुमार निवासी छन्नी, खन्ना पुत्र सेठा राम निवासी छन्नी और राज कुमार उर्फ सेठी पुत्र दौलत राम निवासी भद्रोया के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार ये तीनों बार-बार नशा तस्करी में संलिप्त पाए गए थे और इनकी गतिविधियां सार्वजनिक सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन चुकी थीं। नूरपुर पुलिस ने इनका विस्तृत डोजियर तैयार कर हिमाचल प्रदेश सरकार को भेजा था। गृह सचिव द्वारा रिकॉर्ड और प्रमाणों की जांच के बाद तीनों की औपचारिक हिरासत के आदेश जारी किए गए। आदेश मिलते ही पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर जिला कारागार एवं सुधार गृह कांगड़ा (धर्मशाला) भेज दिया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशा तस्करी के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और आदतन तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, ताकि जिले में नशे की जड़ को पूरी तरह खत्म किया जा सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: हिमाचल के हरिपुर में 41 वर्षीय विकास चौधरी की संदिग्ध मौत, कमरे में इस हालत में मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

हिमाचल प्रदेश के हरिपुर में 41 वर्षीय विकास चौधरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर कमरे को सील कर दिया है और फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए हैं। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी।

Kangra: ‘एक हफ्ते पहले तक मैं हिमाचल की बेटी थी’, रितु नेगी का नाम करोड़ों के नकद पुरस्कार से हटने पर छलका दर्द

एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली कबड्डी खिलाड़ी रितु नेगी का नाम हिमाचल प्रदेश सरकार की एक करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की सूची से हटाए जाने पर विवाद बढ़ गया है। रितु नेगी और उनके पिता ने सवाल उठाए हैं, जबकि खेल मंत्री ने मामले की समीक्षा करने की बात कही है।

Kangra: हिमाचल के युवाओं के लिए UAE में नौकरी का मौका, इलेक्ट्रीशियन और फिटर को मिलेगा 1300 दिरहम तक वेतन; 14 अक्टूबर तक करें...

हिमाचल के ITI डिप्लोमा धारकों के लिए UAE में इलेक्ट्रीशियन और फिटर की नौकरी का अवसर है। वर्टिव गल्फ LLC में चयनित उम्मीदवारों को 1100 से 1300 दिरहम मासिक वेतन के साथ ओवरटाइम, भोजन, आवास और परिवहन जैसी सुविधाएं मिलेंगी। आवेदन की अंतिम तारीख 14 अक्टूबर है।

Kangra: धर्मशाला में 12 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, जोनल अस्पताल से HPCA स्टेडियम तक इन इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

धर्मशाला में 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। रखरखाव कार्य के चलते जोनल अस्पताल, सिविल लाइंस, रामनगर, मैकलोडगंज, HPCA स्टेडियम समेत कई क्षेत्रों में बिजली प्रभावित होगी। खराब मौसम की स्थिति में शटडाउन अगले दिन लिया जाएगा।