Chamba: बिजली बिल नहीं चुकाया तो कटेगा कनेक्शन: डल्हौजी में 296 उपभोक्ताओं पर कार्रवाई, लाखों की बकाया राशि

Date:

--Advertisement--

विद्युत उपमंडल डल्हौजी में बिजली बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई शुरू हो गई है। जनवरी 2026 के बिजली बिलों का समय पर भुगतान न करने वाले 500 उपभोक्ताओं को 29 जनवरी को नोटिस जारी किए गए थे। हालांकि नोटिस अवधि समाप्त होने के बाद भी 296 उपभोक्ताओं ने अपना बकाया जमा नहीं कराया। इसके बाद विद्युत अधिनियम 2003 और हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के नियमों के तहत इन उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन अस्थायी रूप से काटने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

विभागीय आंकड़ों के मुताबिक 134 घरेलू उपभोक्ताओं पर 6,38,325 रुपये, 141 व्यावसायिक उपभोक्ताओं पर 13,02,587 रुपये, 5 लघु उद्योग उपभोक्ताओं पर 50,530 रुपये, 4 अस्थायी उपभोक्ताओं पर 37,238 रुपये और 12 एनडीएनसी उपभोक्ताओं पर 82,960 रुपये बकाया हैं। इस तरह कुल 21,11,640 रुपये की राशि वसूल की जानी है।

विभाग ने साफ किया है कि जिन उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जाएंगे, उन्हें आपूर्ति बहाल करवाने के लिए बकाया राशि के साथ 250 रुपये पुनः संयोजन शुल्क भी जमा करना होगा। इसके अलावा विभाग ने यह भी जानकारी दी है कि बोर्ड अपने डाटा सेंटर के सॉफ्टवेयर को अपग्रेड करने जा रहा है। इसके चलते 26 फरवरी 2026 की मध्यरात्रि से बिलिंग और भुगतान से जुड़ी सभी ऑनलाइन सेवाएं अस्थायी रूप से बंद रहेंगी।

विद्युत उपमंडल डल्हौजी के सहायक अभियंता रमणीक सिंह ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे किसी भी असुविधा से बचने के लिए समय रहते अपने बिजली बिलों का भुगतान करें, ताकि कनेक्शन कटने जैसी स्थिति से बचा जा सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: हिमाचल के हरिपुर में 41 वर्षीय विकास चौधरी की संदिग्ध मौत, कमरे में इस हालत में मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

हिमाचल प्रदेश के हरिपुर में 41 वर्षीय विकास चौधरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर कमरे को सील कर दिया है और फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए हैं। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी।

Kangra: ‘एक हफ्ते पहले तक मैं हिमाचल की बेटी थी’, रितु नेगी का नाम करोड़ों के नकद पुरस्कार से हटने पर छलका दर्द

एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली कबड्डी खिलाड़ी रितु नेगी का नाम हिमाचल प्रदेश सरकार की एक करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की सूची से हटाए जाने पर विवाद बढ़ गया है। रितु नेगी और उनके पिता ने सवाल उठाए हैं, जबकि खेल मंत्री ने मामले की समीक्षा करने की बात कही है।

Kangra: हिमाचल के युवाओं के लिए UAE में नौकरी का मौका, इलेक्ट्रीशियन और फिटर को मिलेगा 1300 दिरहम तक वेतन; 14 अक्टूबर तक करें...

हिमाचल के ITI डिप्लोमा धारकों के लिए UAE में इलेक्ट्रीशियन और फिटर की नौकरी का अवसर है। वर्टिव गल्फ LLC में चयनित उम्मीदवारों को 1100 से 1300 दिरहम मासिक वेतन के साथ ओवरटाइम, भोजन, आवास और परिवहन जैसी सुविधाएं मिलेंगी। आवेदन की अंतिम तारीख 14 अक्टूबर है।

Kangra: धर्मशाला में 12 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, जोनल अस्पताल से HPCA स्टेडियम तक इन इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

धर्मशाला में 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। रखरखाव कार्य के चलते जोनल अस्पताल, सिविल लाइंस, रामनगर, मैकलोडगंज, HPCA स्टेडियम समेत कई क्षेत्रों में बिजली प्रभावित होगी। खराब मौसम की स्थिति में शटडाउन अगले दिन लिया जाएगा।