Kangra: EXCELSIOR-2026 में द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज रैत का धमाका, एक नहीं कई प्रतियोगिताओं में जीते टॉप अवॉर्ड

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 19 फरवरी 2026: द्रोणाचार्य पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रैत के कॉमर्स एवं मैनेजमेंट विभाग (बीबीए/बी.कॉम) ने EXCELSIOR-2026 इंटर-कॉलेज प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। यह प्रतियोगिता 18 फरवरी 2026 को धर्मशाला के कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित की गई थी, जिसका आयोजन गवर्नमेंट कॉलेज धर्मशाला के स्कूल ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट (बीबीए विभाग) द्वारा किया गया।

प्रतियोगिता में भाग लेते हुए कॉलेज के विद्यार्थियों ने विभिन्न इवेंट्स में बेहतरीन प्रदर्शन किया और कई शीर्ष स्थान हासिल किए। एड मैड शो में द्वितीय वर्ष के शिवम और पियूष के साथ प्रथम वर्ष के रोहन, निशिता और कशिश ने प्रथम पुरस्कार जीतकर कॉलेज का नाम रोशन किया। डिक्लेमेशन प्रतियोगिता में प्रथम वर्ष की विधिशा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

क्विज प्रतियोगिता में तृतीय वर्ष के अमित, पायल, सुजल और अनमोल ने दूसरा पुरस्कार अपने नाम किया। वहीं डील ऑर ड्रॉन इवेंट में तृतीय वर्ष के आर्यन मनहास और प्रथम वर्ष के एकलव्य ने पहला स्थान हासिल कर संस्थान को एक और बड़ी सफलता दिलाई।

कॉलेज के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री जी.एस. पठानिया, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. बी.एस. पठानिया, प्रिंसिपल डॉ. परवीन कुमार शर्मा और समस्त फैकल्टी सदस्यों ने सभी विजेताओं को बधाई दी और उनके शानदार प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि संस्थान के लिए गर्व का क्षण है और भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में फोरलेन का बड़ा अपडेट, चंबी खड्ड पर 120 मीटर पुल खुला; रैत से लदवाड़ा का सफर अब करीब 1 मिनट में

पठानकोट-मंडी फोरलेन परियोजना के तहत शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में चंबी खड्ड पर करीब 120 मीटर लंबे पुल को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। पुल शुरू होने से रैत से लदवाड़ा पहुंचने में अब करीब एक मिनट लगेगा और वाहनों को चंबी बाजार से होकर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Kangra: शाहपुर में भारी बारिश का कहर: फोरलेन की जल निकासी व्यवस्था पर उठे सवाल, दुकानों में घुसा पानी और लाखों के नुकसान की...

शाहपुर में भारी बारिश के दौरान फोरलेन की जल निकासी व्यवस्था पर सवाल उठे। बंदला पुल के पास कई दुकानों में पानी घुसने से दवाइयों और अन्य सामान के नुकसान की आशंका है। प्रभावित व्यापारियों ने मुआवजे और ड्रेनेज व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।

Kangra: धर्मशाला में 26 अगस्त को इन इलाकों में बिजली रहेगी बंद, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेगी सप्लाई; देखें पूरी...

धर्मशाला में विद्युत लाइनों के सामान्य रखरखाव के चलते 26 अगस्त को रक्कड़, दरूणी माता, स्पीति हॉस्टल, दाड़ी बाजार, गबली दाड़ी, लोअर बडोल और अपर बडोल समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम तक बिजली बंद रहने की सूचना दी गई है।

कश्मीर में 5 आतंकवाद विरोधी ऑपरेशनों में दिखाया अदम्य साहस, हिमाचल के रितेश शर्मा को मिलेगा राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार; 1 सितंबर को अमित शाह...

नादौन से सटे ज्वालामुखी क्षेत्र के अपर घलौर निवासी सैनिक रितेश शर्मा को आतंकवादियों के खिलाफ बहादुरी और अदम्य साहस के लिए भारत सरकार राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से सम्मानित करेगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 1 सितंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित अलंकरण समारोह में उन्हें सम्मानित करेंगे।