लुधियाना। महानगर के दुगरी इलाके में उस समय सनसनी फैल गई, जब दिन-दहाड़े एक अज्ञात बाइक सवार ने 40 वर्षीय महिला मजदूर सावित्री पर तेजाब से हमला कर दिया। यह खौफनाक घटना गुरु ज्ञान विहार में हुई, जहां सावित्री अपनी भतीजी के साथ मजदूरी का काम कर रही थी। बताया जा रहा है कि आरोपी हेल्मेट पहनकर आया था ताकि उसकी पहचान छिपी रहे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी ने बड़ी चालाकी से महिला को अपने पास बुलाया और अचानक उसके चेहरे पर तेजाब उड़ेल दिया। इस हमले में महिला का चेहरा और आंखें गंभीर रूप से झुलस गईं। घटना के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और घायल महिला को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिससे इलाके में डर और दहशत का माहौल बन गया है। सूचना मिलते ही थाना दुगरी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है और आरोपी को पकड़ने के लिए विशेष टीम भी लगाई गई है। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में गहरा आक्रोश और चिंता का माहौल है।
For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!