Valentine Week 2026 में बड़ा बदलाव, कंडोम और वेलनेस प्रोडक्ट्स की बिक्री 3 गुना बढ़ी, फूल-चॉकलेट का पुराना ट्रेंड पीछे छूटा

Date:

--Advertisement--

भारत में बदलती सोच और बढ़ती जागरूकता अब लोगों की खरीदारी के तरीकों में साफ दिखाई दे रही है। साल 2026 के वैलेंटाइन वीक के दौरान सामने आए आंकड़े इस बदलाव की बड़ी तस्वीर पेश करते हैं। जहां पहले वैलेंटाइन डे का मतलब फूल, चॉकलेट और गिफ्ट्स तक सीमित होता था, वहीं इस बार सेक्सुअल वेलनेस और पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स की बिक्री ने नए रिकॉर्ड बना दिए हैं।

क्विक कॉमर्स ऐप्स की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, 7 से 14 फरवरी के बीच सेक्सुअल वेलनेस प्रोडक्ट्स की मांग में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। आंकड़ों के मुताबिक, साल 2026 में वैलेंटाइन डे के दौरान लोगों ने 2025 की तुलना में तीन गुना ज्यादा कंडोम और इंटिमेसी प्रोडक्ट्स ऑर्डर किए। विशेषज्ञों का मानना है कि अब लोग अपनी सेहत और सुरक्षा को लेकर ज्यादा जागरूक हो रहे हैं और पहले की तरह इन विषयों को छिपाने के बजाय खुलकर स्वीकार कर रहे हैं।

सिर्फ वेलनेस प्रोडक्ट्स ही नहीं, बल्कि इस वैलेंटाइन डे पर लोगों ने खुद को संवारने पर भी जमकर खर्च किया। ब्यूटी और पर्सनल केयर कैटेगरी में कई बड़े ऑर्डर दर्ज किए गए। ओडिशा के कटक में एक ग्राहक ने एक बार में 15,093 रुपये का मेकअप सामान मंगवाया, जबकि सूरत में एक यूजर ने बाथ, बॉडी और हेयर केयर प्रोडक्ट्स पर 10,845 रुपये खर्च किए। यह दर्शाता है कि लोग इस खास मौके पर अपनी पर्सनल ग्रूमिंग को लेकर भी गंभीर हो रहे हैं।

हालांकि, पारंपरिक वैलेंटाइन गिफ्ट्स का आकर्षण अभी भी बरकरार है। कोलकाता में एक व्यक्ति ने अकेले 25,000 रुपये की चॉकलेट्स ऑर्डर कर सबको चौंका दिया। वहीं टेडी डे पर टेडी और सॉफ्ट टॉय की बिक्री में 568 प्रतिशत की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई। वैलेंटाइन कार्ड भेजने के मामले में बेंगलुरु सबसे आगे रहा, जिसने दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद जैसे बड़े शहरों को पीछे छोड़ दिया।

यह आंकड़े साफ बताते हैं कि भारत में वैलेंटाइन डे अब सिर्फ रोमांस का प्रतीक नहीं, बल्कि जागरूकता, आत्म-देखभाल और आधुनिक सोच का भी प्रतीक बनता जा रहा है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kullu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मनाली-अटल टनल दौरे से पहले ट्रैफिक में बड़ा बदलाव, इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 6 से 8 अक्तूबर तक मनाली और अटल टनल प्रवास को देखते हुए कुल्लू में यातायात व्यवस्था बदली गई है। कई मार्गों पर भारी वाहनों और अन्य वाहनों की आवाजाही निर्धारित समय में प्रतिबंधित, नियंत्रित या डायवर्ट रहेगी।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को फायरिंग अभ्यास, टाण्डा रेंज के आसपास जाने से बचें; इन 4 गांवों के लोगों को अलर्ट

धर्मशाला की टाण्डा फायरिंग रेंज में 5 और 6 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारतीय सैन्य पुलिस का फायरिंग अभ्यास होगा। प्रशासन ने आसपास के चार गांवों के लोगों से सतर्क रहने और रेंज के पास न जाने की अपील की है।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को बिजली कटौती, सिद्धपुर समेत इन इलाकों में प्रभावित रहेगी सप्लाई

धर्मशाला के सिद्धपुर विद्युत उपमंडल के तहत 5 और 6 अक्टूबर को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। होडल, खनियारा और टग फीडर से जुड़े क्षेत्रों में कटौती होगी।

Kangra: शाहपुर में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 का रोमांचक फाइनल, 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को 9 रन से हराकर जीता खिताब;...

शाहपुर के आईटीआई मैदान में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 के फाइनल में 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को हराकर खिताब अपने नाम किया। 16 टीमों की इस प्रतियोगिता का आयोजन एसपीएल क्लब शाहपुर ने “नशे को ना कहें और जिंदगी को हां कहें” संदेश के तहत किया।