Himachal: हिमाचल में शिक्षा का बड़ा बदलाव, 31 मार्च से शुरू होगा डे-बोर्डिंग स्कूल प्रोजेक्ट, 94.46 करोड़ जारी

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। प्रदेश सरकार ने राज्यभर में 31 मार्च तक अधिकतर डे-बोर्डिंग स्कूलों के निर्माण कार्य को युद्ध स्तर पर शुरू करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए यह अहम पहल की है। इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत सरकार पहले ही 94.46 करोड़ रुपये जारी कर चुकी है। जिला कांगड़ा के धर्मशाला स्थित ब्वायज स्कूल में बनने वाले डे-बोर्डिंग स्कूल को पहले चरण में 5 करोड़ रुपये का बजट भी मिल चुका है। इसके साथ ही धर्मशाला सहित प्रदेश के कई जिलों में कंसल्टेंसी कंपनियों को नियुक्त कर स्कूलों के निर्माण के लिए विस्तृत मेगा प्लान तैयार किया जा रहा है। सरकार की योजना है कि आगामी शैक्षणिक सत्र से इन डे-बोर्डिंग स्कूलों में कक्षाएं शुरू कर दी जाएं।

राज्य सरकार ने राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूलों को जल्द स्थापित करने के लिए पहले ही बजट जारी कर दिया है और चयनित 42 स्कूलों में 31 मार्च से पहले निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार का लक्ष्य है कि हर विधानसभा क्षेत्र में एक ऐसा आधुनिक डे-बोर्डिंग स्कूल स्थापित किया जाए। अब तक प्रदेशभर में 42 स्थानों की पहचान की जा चुकी है। इन स्कूलों में छात्रों के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को बेहतर शिक्षा और सर्वांगीण विकास का अवसर मिलेगा।

जिला कांगड़ा में धर्मशाला, जयसिंहपुर, पालमपुर, नगरोटा बगवां, फतेहपुर, ज्वालामुखी, शाहपुर, इंदौरा और देहरा में डे-बोर्डिंग स्कूलों की तैयारी चल रही है। इसके अलावा बिलासपुर के हटवार, चंबा के भटियात, किलाड़ और बनीखेत, हमीरपुर के अमलेहर, कोहडरा, करहा, चमियाना खास और हमीरपुर, कुल्लू के पिराडी मोहल, किन्नौर के उर्नी और रिकांगपिओ, लाहुल-स्पीति के केलांग, काजा और दारचा, मंडी के सरकाघाट और जोगिंद्रनगर, शिमला के ठियोग, सुन्नी और सरस्वती नगर, सिरमौर के सतौन, ऊना के अंब, बंगाणा, संघनाई और बदेहरा तथा सोलन के कल्याणपुर, ममलीग, दाड़लाघाट, कुनिहार, अर्की और कंडाघाट में भी डे-बोर्डिंग स्कूल स्थापित करने की तैयारी की जा रही है। यह योजना प्रदेश के शिक्षा ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: बीएड में प्रवेश का अवसर, द्रोणाचार्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन रैत में रिक्त सीटों के लिए ऑन-स्पॉट काउंसलिंग, मैनेजमेंट कोटा में भी सीटें उपलब्ध

बीएड में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए द्रोणाचार्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रैत में अवसर है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कुछ सीटें रिक्त हैं। रिक्त सीटों पर ऑन-स्पॉट ओपन ऑफलाइन काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेश दिया जा रहा है, जबकि मैनेजमेंट कोटा में भी कुछ सीटें उपलब्ध हैं।

Kangra: हटवास में सावन और कांवड़ यात्रा समापन पर विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

हटवास में सावन माह और कांवड़ यात्रा के समापन पर सनातनी हिन्दू कमेटी और स्थानीय दुकानदारों के सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। स्थानीय लोगों, श्रद्धालुओं और कांवड़ियों ने प्रसाद ग्रहण किया।

Kangra: कछियारी-रानीताल फोरलेन पर बड़ा हादसा टला, पहाड़ी से गिरी भारी चट्टान; बचने के प्रयास में पलटी कार, 5 लोग सुरक्षित

कछियारी-रानीताल फोरलेन पर बाथू पुल के पास पहाड़ी से भारी चट्टान सड़क पर गिरने से अफरा-तफरी मच गई। चट्टान से बचने के प्रयास में ऑल्टो कार पलट गई, लेकिन एयरबैग खुलने से एक ही परिवार के पांच लोग सुरक्षित बच गए।

शिमला में बिना OTP, कॉल या लिंक के खाते से उड़ गए करीब 2 लाख, FD भी नहीं बची; साइबर ठगी ने बढ़ाई चिंता

शिमला के समरहिल में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बिना OTP, फोन कॉल या लिंक पर क्लिक किए एक व्यक्ति के SBI और ICICI खातों से 1.99 लाख रुपये निकाल लिए गए। ICICI की FD से भी 1 लाख रुपये निकाले गए।