Una: ऊना में पशु मित्र भर्ती का शेड्यूल जारी, 17 से 19 फरवरी तक होगी शारीरिक परीक्षा, जानें पूरा कार्यक्रम

Date:

--Advertisement--

ऊना जिला के पशु चिकित्सा संस्थानों में मल्टी टास्क वर्कर (पशु मित्र) के 36 रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया तेज हो गई है। पशुपालन विभाग ने इन पदों के लिए शारीरिक परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह परीक्षाएं जिला के सभी उपमंडलों में 17 से 19 फरवरी तक आयोजित की जाएंगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए पशुपालन विभाग ऊना के उप निदेशक वीरेंद्र सिंह पटियाल ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से पूरा किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि उपमंडल गगरेट के अंतर्गत विभिन्न पशु चिकित्सा संस्थानों के लिए पशु मित्र भर्ती की शारीरिक परीक्षा 17 फरवरी को सुबह 9 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अंबोटा के मैदान में आयोजित की जाएगी। वहीं उपमंडल अंब के तहत आने वाले संस्थानों के लिए शारीरिक परीक्षा 18 फरवरी को सुबह 9 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अंब के मैदान में होगी। इसी दिन उपमंडल बंगाणा के अभ्यर्थियों की शारीरिक परीक्षा सुबह 10 बजे बंगाणा के चिली (डूमखर) गौशाला के समीप मैदान में आयोजित की जाएगी।

उपमंडल हरोली के अंतर्गत आने वाले संस्थानों के लिए शारीरिक परीक्षा 18 फरवरी को सुबह 11 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हरोली के मैदान में आयोजित की जाएगी। इसके अलावा उपमंडल ऊना के विभिन्न पशु चिकित्सा संस्थानों के लिए शारीरिक परीक्षा 19 फरवरी को सुबह 11 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) ऊना के मैदान में आयोजित की जाएगी।

उप निदेशक वीरेंद्र सिंह पटियाल ने बताया कि शारीरिक परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को एक मिनट के भीतर 25 किलोग्राम वजन को 100 मीटर तक उठाकर ले जाना होगा। इस परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों की मेरिट सूची पशु मित्र भर्ती समिति द्वारा तैयार की जाएगी और प्रत्येक संस्थान के लिए मेरिट के आधार पर 5 अभ्यर्थियों का पैनल बनाया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति से पहले काउंसलिंग के दौरान मूल दस्तावेजों के सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा, जिसकी तिथि बाद में घोषित की जाएगी। उन्होंने सभी अभ्यर्थियों से निर्धारित समय और स्थान पर समय पर पहुंचने की अपील की है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: हिमाचल के युवाओं के लिए UAE में नौकरी का मौका, इलेक्ट्रीशियन और फिटर को मिलेगा 1300 दिरहम तक वेतन; 14 अक्टूबर तक करें...

हिमाचल के ITI डिप्लोमा धारकों के लिए UAE में इलेक्ट्रीशियन और फिटर की नौकरी का अवसर है। वर्टिव गल्फ LLC में चयनित उम्मीदवारों को 1100 से 1300 दिरहम मासिक वेतन के साथ ओवरटाइम, भोजन, आवास और परिवहन जैसी सुविधाएं मिलेंगी। आवेदन की अंतिम तारीख 14 अक्टूबर है।

Kangra: धर्मशाला में 12 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, जोनल अस्पताल से HPCA स्टेडियम तक इन इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

धर्मशाला में 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। रखरखाव कार्य के चलते जोनल अस्पताल, सिविल लाइंस, रामनगर, मैकलोडगंज, HPCA स्टेडियम समेत कई क्षेत्रों में बिजली प्रभावित होगी। खराब मौसम की स्थिति में शटडाउन अगले दिन लिया जाएगा।

Kangra: शाहपुर में HPV टीकाकरण को लेकर जागरूकता सत्र, सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दी जानकारी; 8 लाभार्थियों को लगाया गया टीका

शाहपुर में बीएमओ डॉ. कविता ठाकुर की अध्यक्षता में HPV टीकाकरण जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। डॉ. नेहा राणा ने सर्वाइकल कैंसर और HPV से जुड़ी बीमारियों से बचाव में टीकाकरण का महत्व बताया। हरचकियां और बरंज में कुल 8 लाभार्थियों को टीका लगाया गया।

Kangra: रैत स्कूल में सड़क सुरक्षा को लेकर खास अभियान, नारा लेखन से भाषण तक हुईं प्रतियोगिताएं; विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति किया...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैत में सड़क सुरक्षा क्लब की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। नारा लेखन, निबंध, वाद-विवाद और भाषण प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को यातायात नियमों और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।