Himachal: लाखों की नौकरी ठुकराकर बना सेना में लैफ्टिनेंट, मंडी के साहिल ठाकुर ने SSB में हासिल किया ऑल इंडिया 16वां रैंक

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के युवाओं में देशसेवा का जज्बा एक बार फिर सामने आया है। मंडी जिला की ग्राम पंचायत चोलथरा के गांव दिगोह के रहने वाले साहिल ठाकुर ने अपनी कड़ी मेहनत और प्रतिभा के दम पर भारतीय सेना में लैफ्टिनेंट का पद हासिल किया है। साहिल की इस बड़ी उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे प्रदेश में गर्व और खुशी का माहौल है। साहिल ठाकुर ने सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (SSB) की कठिन चयन प्रक्रिया में शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे देश में 16वां स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि के बाद अब वह भारतीय सेना में बतौर लैफ्टिनेंट अपनी सेवाएं देंगे और उनकी ट्रेनिंग जल्द ही ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी में शुरू होने जा रही है।

साहिल की सफलता की कहानी और भी प्रेरणादायक है, क्योंकि उन्होंने मल्टीनैशनल कंपनी की लाखों रुपए के पैकेज वाली नौकरी को छोड़कर सेना में जाने का फैसला किया। उनके पिता कुलदीप ठाकुर भारतीय सेना में सूबेदार मेजर के पद पर कार्यरत हैं और मां सुमन ठाकुर गृहिणी हैं। साहिल ने सोलन स्थित जेपी यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी से बीटेक (कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग) की पढ़ाई पूरी की थी, जिसके बाद उनका चयन एक प्रतिष्ठित मल्टीनैशनल कंपनी में हुआ था। हालांकि, बचपन से ही उनके मन में देशसेवा का सपना था, जिसे पूरा करने के लिए उन्होंने कॉर्पोरेट करियर छोड़कर सेना की वर्दी को चुना।

साहिल की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल ग्रेहो से हुई, जबकि उन्होंने जमा दो की पढ़ाई डीपीएस डलहौजी से पूरी की। अपनी इस सफलता का श्रेय साहिल ने अपने माता-पिता, दादा स्वर्गीय गोविंद राम, दादी ब्रह्मी देवी, भाई सार्थक ठाकुर, ताया पवन कुमार और अपने गुरुजनों को दिया है। साहिल की इस उपलब्धि से उनके गांव और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है और लोग उन्हें लगातार बधाई दे रहे हैं। उनकी यह सफलता प्रदेश के युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा बनकर सामने आई है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: हिमाचल के हरिपुर में 41 वर्षीय विकास चौधरी की संदिग्ध मौत, कमरे में इस हालत में मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

हिमाचल प्रदेश के हरिपुर में 41 वर्षीय विकास चौधरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर कमरे को सील कर दिया है और फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए हैं। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी।

Kangra: ‘एक हफ्ते पहले तक मैं हिमाचल की बेटी थी’, रितु नेगी का नाम करोड़ों के नकद पुरस्कार से हटने पर छलका दर्द

एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली कबड्डी खिलाड़ी रितु नेगी का नाम हिमाचल प्रदेश सरकार की एक करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की सूची से हटाए जाने पर विवाद बढ़ गया है। रितु नेगी और उनके पिता ने सवाल उठाए हैं, जबकि खेल मंत्री ने मामले की समीक्षा करने की बात कही है।

Kangra: हिमाचल के युवाओं के लिए UAE में नौकरी का मौका, इलेक्ट्रीशियन और फिटर को मिलेगा 1300 दिरहम तक वेतन; 14 अक्टूबर तक करें...

हिमाचल के ITI डिप्लोमा धारकों के लिए UAE में इलेक्ट्रीशियन और फिटर की नौकरी का अवसर है। वर्टिव गल्फ LLC में चयनित उम्मीदवारों को 1100 से 1300 दिरहम मासिक वेतन के साथ ओवरटाइम, भोजन, आवास और परिवहन जैसी सुविधाएं मिलेंगी। आवेदन की अंतिम तारीख 14 अक्टूबर है।

Kangra: धर्मशाला में 12 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, जोनल अस्पताल से HPCA स्टेडियम तक इन इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

धर्मशाला में 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। रखरखाव कार्य के चलते जोनल अस्पताल, सिविल लाइंस, रामनगर, मैकलोडगंज, HPCA स्टेडियम समेत कई क्षेत्रों में बिजली प्रभावित होगी। खराब मौसम की स्थिति में शटडाउन अगले दिन लिया जाएगा।