गांव करोली, डाकघर खमाड़ी निवासी रितेश ने राजनीतिक विज्ञान विषय में यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर सफलता हासिल की है। वह कंवर सिंह और सलोचना देवी के पुत्र हैं। रितेश ने अपनी स्कूली शिक्षा जीएसएसएस ननखड़ी से तथा कॉलेज की पढ़ाई रामपुर बुशहर से पूरी की।
इससे पहले के दो प्रयासों में वह मात्र दो-दो अंकों से सफलता से वंचित रह गए थे, लेकिन अपनी मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर उन्होंने यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर यह उपलब्धि हासिल की है।
For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!