Himachal: पिछड़े क्षेत्र कुपवी के जुबली गांव के तरुण पंवार ने पास की NET परीक्षा, किसान परिवार के बेटे की सफलता से क्षेत्र में जश्न

Date:

--Advertisement--

दूरदराज और पिछड़े क्षेत्र कुपवी के अंतर्गत आने वाले जुबली गांव के युवा तरुण पंवार ने अपनी मेहनत और लगन से NET (National Eligibility Test) परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। तरुण पंवार, पुत्र रतन सिंह और माता आशा देवी, एक साधारण किसान परिवार से संबंध रखते हैं। उनकी इस सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और युवाओं के लिए यह एक बड़ी प्रेरणा बनकर सामने आई है।

तरुण पंवार की इस उपलब्धि को क्षेत्र के लोग गर्व की नजर से देख रहे हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। तरुण ने बताया कि उनके माता-पिता के सहयोग और गुरुजनों के मार्गदर्शन की बदौलत ही वह यह मुकाम हासिल कर पाए हैं। उन्होंने कहा कि परिवार के समर्थन और निरंतर प्रयास ने उन्हें अपने लक्ष्य तक पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

तरुण की इस कामयाबी से न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। क्षेत्र के लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उनकी सफलता ने यह साबित कर दिया है कि कठिन परिस्थितियों और सीमित संसाधनों के बावजूद मेहनत और दृढ़ संकल्प से बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं। तरुण पंवार की यह उपलब्धि क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: बीएड में प्रवेश का अवसर, द्रोणाचार्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन रैत में रिक्त सीटों के लिए ऑन-स्पॉट काउंसलिंग, मैनेजमेंट कोटा में भी सीटें उपलब्ध

बीएड में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए द्रोणाचार्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रैत में अवसर है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कुछ सीटें रिक्त हैं। रिक्त सीटों पर ऑन-स्पॉट ओपन ऑफलाइन काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेश दिया जा रहा है, जबकि मैनेजमेंट कोटा में भी कुछ सीटें उपलब्ध हैं।

Kangra: हटवास में सावन और कांवड़ यात्रा समापन पर विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

हटवास में सावन माह और कांवड़ यात्रा के समापन पर सनातनी हिन्दू कमेटी और स्थानीय दुकानदारों के सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। स्थानीय लोगों, श्रद्धालुओं और कांवड़ियों ने प्रसाद ग्रहण किया।

Kangra: कछियारी-रानीताल फोरलेन पर बड़ा हादसा टला, पहाड़ी से गिरी भारी चट्टान; बचने के प्रयास में पलटी कार, 5 लोग सुरक्षित

कछियारी-रानीताल फोरलेन पर बाथू पुल के पास पहाड़ी से भारी चट्टान सड़क पर गिरने से अफरा-तफरी मच गई। चट्टान से बचने के प्रयास में ऑल्टो कार पलट गई, लेकिन एयरबैग खुलने से एक ही परिवार के पांच लोग सुरक्षित बच गए।

शिमला में बिना OTP, कॉल या लिंक के खाते से उड़ गए करीब 2 लाख, FD भी नहीं बची; साइबर ठगी ने बढ़ाई चिंता

शिमला के समरहिल में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बिना OTP, फोन कॉल या लिंक पर क्लिक किए एक व्यक्ति के SBI और ICICI खातों से 1.99 लाख रुपये निकाल लिए गए। ICICI की FD से भी 1 लाख रुपये निकाले गए।