Himachal: जयराम ठाकुर का हमला: पंजाब केसरी पर GST रेड लोकतंत्र पर हमला, सरकार का दुरुपयोग

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पंजाब में पंजाब केसरी समूह के जालंधर, बठिंडा और लुधियाना कार्यालयों पर जीएसटी विभाग की छापेमारी की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इसे आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार की बौखलाहट और सत्ता का खुला दुरुपयोग बताया।

जयराम ठाकुर ने कहा कि यह कार्रवाई सच को दबाने और पत्रकारिता की स्वतंत्र आवाज़ को कुचलने की सोची-समझी राजनीतिक साजिश है। उन्होंने पंजाब केसरी के गौरवशाली इतिहास का उल्लेख करते हुए कहा कि जिस संस्थान ने आतंकवाद के दौर में भी अपनी कलम नहीं झुकाई, उसे डराने की यह कोशिश दर्शाती है कि पंजाब सरकार सच से घबरा गई है। नेता प्रतिपक्ष ने इसे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला बताते हुए कहा कि यह कार्रवाई सरकार का नहीं बल्कि सत्ता के अहंकार की पहचान है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा इस दमनकारी नीति का पुरजोर विरोध करती है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: मेजर विजय सिंह मनकोटिया के निधन पर अनुराग ठाकुर ने जताया दुख, तियारा पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मिले

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने मेजर विजय सिंह मनकोटिया के निधन पर शोक व्यक्त किया। बुधवार को वह तियारा स्थित उनके आवास पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मिलकर संवेदना जताई। उन्होंने मेजर मनकोटिया के सैन्य, सामाजिक और राजनीतिक योगदान को याद किया।

Himachal Cabinet Decisions: हिमाचल में 14 हजार पद भरने को मंजूरी, आंगनबाड़ी वर्कर्स और वन मित्रों का मानदेय भी बढ़ा; जानें कैबिनेट के बड़े...

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने करीब 14,000 पदों पर भर्ती को मंजूरी दी है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 11,500 रुपये और वन मित्रों का 12,000 रुपये प्रतिमाह किया गया है। बैठक में दूध प्रोत्साहन राशि बढ़ाने, बोह घाटी के आपदा प्रभावितों को राहत देने और मछुआरों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करने सहित कई अहम फैसले लिए गए।

Kangra: मनियाड़ा में जीप से अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद, 135 पेटी शराब और 99 पेटी बीयर जब्त; चालक फरार

कांगड़ा जिले के मनियाड़ा स्थित मालनू वार्ड नंबर-5 में आबकारी एवं कराधान विभाग ने एक जीप से चंडीगढ़ की 135 पेटियां शराब, 30 खुली बोतलें और बीयर की 99 पेटियां बरामद की हैं। कार्रवाई के दौरान चालक फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।