Sirmaur: हरिपुरधार के पास सड़क हादसे में युवक की मौत, भाई गंभीर रूप से घायल

Date:

--Advertisement--

जिला सिरमौर के संगड़ाह पुलिस थाना क्षेत्र में हरिपुरधार के पास गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें 22 वर्षीय युवक अरुण कुमार की मौत हो गई और उसका 18 वर्षीय छोटा भाई रमन गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा कजवा क्षेत्र के नजदीक खरोटियो खाला के पास शाम करीब 5:40 बजे हुआ।

पुलिस के अनुसार, मृतक अरुण कुमार, पुत्र राजेंद्र, निवासी लालग, डाकघर बडोल, तहसील संगड़ाह, अपने छोटे भाई रमन के साथ मोटरसाइकिल संख्या एच.पी.79-4037 पर हरिपुरधार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल सड़क से लगभग 30 मीटर नीचे जंगल की तरफ पलट गई।

सूचना मिलते ही मौके पर 108 एम्बुलेंस पहुंची और दोनों घायलों को हरिपुरधार अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने अरुण कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि रमन की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे उच्च चिकित्सा संस्थान के लिए रैफर किया गया।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना के समय मोटरसाइकिल अरुण चला रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर रोटरी क्लब के इंस्टॉलेशन समारोह में छाया द्रोणाचार्य कॉलेज के रोटरैक्ट क्लब का जलवा, अभिनव राणा और आशिता को मिला सम्मान

रोटरी क्लब शाहपुर के रोटरी वर्ष 2026-27 के इंस्टॉलेशन समारोह में द्रोणाचार्य कॉलेज के रोटरैक्ट क्लब ने भाग लिया। समारोह में रोटरेक्टर अभिनव राणा और रोटरेक्टर आशिता को उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए अवार्ड ऑफ एप्रिसिएशन से सम्मानित किया गया।

Kangra: थंबा में द्रोणाचार्य कॉलेज के छात्रों ने रोपे पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

द्रोणाचार्य कॉलेज के रोटरैक्ट क्लब और धौलाधार ईको क्लब ने थंबा (दरगेला) में पौधरोपण अभियान आयोजित किया। विद्यार्थियों, रोटरैक्टर्स और शिक्षकों ने पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ अभियान में भाग लिया।

Kangra: 80वें स्वतंत्रता दिवस से पहले रैत में देशभक्ति का जोश, द्रोणाचार्य कॉलेज से शाहपुर-राजोल-बनोई तक निकली बाइक रैली

80वें स्वतंत्रता दिवस से पहले द्रोणाचार्य कॉलेज रैत के रोटरैक्ट क्लब ने बाइक रैली निकाली। रैली द्रोणाचार्य कॉलेज परिसर से शाहपुर और फिर शाहपुर से राजोल-बनोई तक पहुंची। विद्यार्थियों ने देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और रोड सेफ्टी का संदेश दिया।

200 साल पुराने बरगद के पेड़ पर NGT सख्त, चबूतरा बनाने की अनुमति पर हिमाचल सरकार से मांगा जवाब

हिमाचल प्रदेश के संरक्षित वन क्षेत्र में करीब 200 साल पुराने बरगद के पेड़ के चारों ओर बनाए जा रहे सुरक्षा चबूतरे पर NGT ने सवाल उठाए हैं। प्रधान सचिव (वन) को छह सप्ताह में हलफनामा दाखिल कर निर्माण की अनुमति और आधार स्पष्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।