Bilaspur: शाहतलाई में शादी के टेंट में बिजली का काम करते युवक की करंट लगने से दर्दनाक मौत

Date:

--Advertisement--

झंडूता विधानसभा क्षेत्र के शाहतलाई में एक दुखद घटना सामने आई है, जिसमें शादी के टेंट में बिजली का काम कर रहे युवक की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान पप्पु कुमार, पुत्र विलायति मंडल, निवासी वार्ड नंबर 07, कोहवाड़ा विश्नपुर, डाकघर काला बलुआ, जिला अररिया (बिहार) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार पप्पु कुमार एक निजी होटल में आयोजित शादी समारोह के दौरान टेंट में बिजली का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए। तुरंत मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। गंभीर स्थिति के चलते उन्हें एम्स अस्पताल रैफर किया गया, जहां शाम के समय इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

युवक की मौत की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलते ही पुलिस थाना तलाई की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने घटना की पुष्टि की और बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि की जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर रोटरी क्लब के इंस्टॉलेशन समारोह में छाया द्रोणाचार्य कॉलेज के रोटरैक्ट क्लब का जलवा, अभिनव राणा और आशिता को मिला सम्मान

रोटरी क्लब शाहपुर के रोटरी वर्ष 2026-27 के इंस्टॉलेशन समारोह में द्रोणाचार्य कॉलेज के रोटरैक्ट क्लब ने भाग लिया। समारोह में रोटरेक्टर अभिनव राणा और रोटरेक्टर आशिता को उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए अवार्ड ऑफ एप्रिसिएशन से सम्मानित किया गया।

Kangra: थंबा में द्रोणाचार्य कॉलेज के छात्रों ने रोपे पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

द्रोणाचार्य कॉलेज के रोटरैक्ट क्लब और धौलाधार ईको क्लब ने थंबा (दरगेला) में पौधरोपण अभियान आयोजित किया। विद्यार्थियों, रोटरैक्टर्स और शिक्षकों ने पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ अभियान में भाग लिया।

Kangra: 80वें स्वतंत्रता दिवस से पहले रैत में देशभक्ति का जोश, द्रोणाचार्य कॉलेज से शाहपुर-राजोल-बनोई तक निकली बाइक रैली

80वें स्वतंत्रता दिवस से पहले द्रोणाचार्य कॉलेज रैत के रोटरैक्ट क्लब ने बाइक रैली निकाली। रैली द्रोणाचार्य कॉलेज परिसर से शाहपुर और फिर शाहपुर से राजोल-बनोई तक पहुंची। विद्यार्थियों ने देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और रोड सेफ्टी का संदेश दिया।

200 साल पुराने बरगद के पेड़ पर NGT सख्त, चबूतरा बनाने की अनुमति पर हिमाचल सरकार से मांगा जवाब

हिमाचल प्रदेश के संरक्षित वन क्षेत्र में करीब 200 साल पुराने बरगद के पेड़ के चारों ओर बनाए जा रहे सुरक्षा चबूतरे पर NGT ने सवाल उठाए हैं। प्रधान सचिव (वन) को छह सप्ताह में हलफनामा दाखिल कर निर्माण की अनुमति और आधार स्पष्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।