Kangra: धर्मशाला में ऑनलाइन ठगी का सनसनीखेज मामला: सिम क्लोनिंग और कॉल फॉरवर्डिंग से 6.45 लाख रुपए उड़ा लिए

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला में ऑनलाइन ठगी के एक चौंकाने वाले मामले में शातिरों ने सिम क्लोनिंग और कॉल फॉरवर्डिंग के जरिए निशा सूद नामक महिला का मोबाइल हैक कर उनके दो बैंक खातों से कुल 6,44,996 रुपए उड़ा लिए। पीड़िता ने आरोप लगाया कि बैंक स्टाफ की लापरवाही के कारण भी यह घटना संभव हुई।

जानकारी के अनुसार, ठगी की शुरुआत पीएम आवास योजना से जुड़े एक फर्जी लिंक पर क्लिक करने से हुई। इस दौरान अपराधियों ने महिला के मोबाइल नंबर का एक्सेस अपने पास ले लिया और आने वाली सभी कॉल्स को एक अनजान नंबर पर फॉरवर्ड कर दिया। इससे बैंक के ट्रांजैक्शन अलर्ट और ओटीपी सीधे ठगों के पास पहुंचते रहे। पहले राष्ट्रीयकृत बैंक खाते से 2,40,000 रुपए निकाले गए, वहीं निजी बैंक खाते से 4,04,996 रुपए की अवैध निकासी हुई।

पीड़िता ने अपनी शिकायत के साथ 21 पन्नों के सबूत भी पुलिस को सौंपे। बैंक शाखा के एक कर्मचारी पर भी लापरवाही के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने साइबर हैल्पलाइन 1930 और एसएसपी साइबर सेल की मदद से खातों को फ्रीज करवाया है।

एसपी कांगड़ा अशोक रत्न ने बताया कि साइबर अपराधी सिम क्लोनिंग और कॉल फॉरवर्डिंग के जरिए बड़े पैमाने पर ठगी कर रहे हैं। उन्होंने नागरिकों को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने की सलाह दी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर के पूर्व विधायक और पूर्व पर्यटन मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया का निधन, राजनीतिक जगत में शोक की लहर

शाहपुर के पूर्व विधायक और हिमाचल प्रदेश के पूर्व पर्यटन मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया का मंगलवार सुबह अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद निधन हो गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया।

Kangra: कांगड़ा में आंगनवाड़ी में नौकरी का मौका, कार्यकर्ता और सहायिका के 15 पदों पर भर्ती; 17 अक्टूबर तक करें आवेदन

कांगड़ा और शाहपुर उपमंडल के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ता एवं सहायिका के 15 पदों पर भर्ती निकली है। 12वीं पास 18 से 35 वर्ष की महिलाएं 17 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकती हैं।

Kangra: जसूर के विद्यार्थियों ने सेना के जवानों से सीखे देशसेवा के सबक, ‘ऑपरेशन पवन’ की 40वीं वर्षगांठ पर खास यूथ इंटरएक्शन प्रोग्राम

जसूर के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ‘ऑपरेशन पवन’ की 40वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में विशेष यूथ इंटरएक्शन प्रोग्राम आयोजित हुआ। सेना के जवानों ने विद्यार्थियों से संवाद कर अपने अनुभव साझा किए।

Kangra: गुम्मर में बाल कटवाने गया अरुण कुमार अचानक लापता, CCTV में आखिरी बार आया नजर; तलाश जारी

गुम्मर निवासी अरुण कुमार 25 सितंबर को सुबह बाल कटवाने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। CCTV में नजर आने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।