Mandi: घर से चंद कदम दूर मौत, मंडी में 250 फीट गहरी खाई में गिरी पिकअप, चालक की दर्दनाक मौत

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे लगातार चिंता बढ़ा रहे हैं। ताजा मामला मंडी जिले से सामने आया है, जहां एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में पिकअप जीप चालक की जान चली गई। यह हादसा पुलिस थाना बीएसएल कॉलोनी के अंतर्गत निहरी पुलिस चौकी क्षेत्र के खटीधार रोड पर हुआ, जहां एक पिकअप जीप अनियंत्रित होकर करीब 250 फीट गहरी खाई में जा गिरी। दुखद बात यह रही कि हादसा मृतक के घर से महज कुछ ही दूरी पर हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना मंगलवार देर रात की है। पुलिस में दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक गांव शलोग निवासी हुकम चंद ने बताया कि रात के समय उन्होंने जंगल की ओर से तेज आवाज सुनी। किसी अनहोनी की आशंका के चलते जब वह अन्य ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे, तो देखा कि एक पिकअप जीप सड़क से नीचे लुढ़ककर गहरी खाई में फंसी हुई थी।

ग्रामीणों ने तुरंत खाई में उतरकर देखा तो पाया कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका था। पिकअप चालक हीरा सिंह, उम्र 46 वर्ष, पुत्र कुशल चंद, निवासी गांव शलोग, गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा था। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायल चालक को खाई से बाहर निकाला और तुरंत नेरचौक स्थित मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। हालांकि, वहां मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि हीरा सिंह अपने घर के बेहद नजदीक पहुंच चुका था, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि पुलिस ने दुर्घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हादसा किन कारणों से हुआ।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर रोटरी क्लब के इंस्टॉलेशन समारोह में छाया द्रोणाचार्य कॉलेज के रोटरैक्ट क्लब का जलवा, अभिनव राणा और आशिता को मिला सम्मान

रोटरी क्लब शाहपुर के रोटरी वर्ष 2026-27 के इंस्टॉलेशन समारोह में द्रोणाचार्य कॉलेज के रोटरैक्ट क्लब ने भाग लिया। समारोह में रोटरेक्टर अभिनव राणा और रोटरेक्टर आशिता को उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए अवार्ड ऑफ एप्रिसिएशन से सम्मानित किया गया।

Kangra: थंबा में द्रोणाचार्य कॉलेज के छात्रों ने रोपे पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

द्रोणाचार्य कॉलेज के रोटरैक्ट क्लब और धौलाधार ईको क्लब ने थंबा (दरगेला) में पौधरोपण अभियान आयोजित किया। विद्यार्थियों, रोटरैक्टर्स और शिक्षकों ने पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ अभियान में भाग लिया।

Kangra: 80वें स्वतंत्रता दिवस से पहले रैत में देशभक्ति का जोश, द्रोणाचार्य कॉलेज से शाहपुर-राजोल-बनोई तक निकली बाइक रैली

80वें स्वतंत्रता दिवस से पहले द्रोणाचार्य कॉलेज रैत के रोटरैक्ट क्लब ने बाइक रैली निकाली। रैली द्रोणाचार्य कॉलेज परिसर से शाहपुर और फिर शाहपुर से राजोल-बनोई तक पहुंची। विद्यार्थियों ने देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और रोड सेफ्टी का संदेश दिया।

200 साल पुराने बरगद के पेड़ पर NGT सख्त, चबूतरा बनाने की अनुमति पर हिमाचल सरकार से मांगा जवाब

हिमाचल प्रदेश के संरक्षित वन क्षेत्र में करीब 200 साल पुराने बरगद के पेड़ के चारों ओर बनाए जा रहे सुरक्षा चबूतरे पर NGT ने सवाल उठाए हैं। प्रधान सचिव (वन) को छह सप्ताह में हलफनामा दाखिल कर निर्माण की अनुमति और आधार स्पष्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।