Himachal: HRTC बस दुर्घटना में 3 यात्रियों की जान गई, मुख्यमंत्री सुक्खू और उपमुख्यमंत्री ने व्यक्त किया गहरा दुख, त्वरित राहत के निर्देश जारी

Date:

--Advertisement--

हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की नेरवा डिपो की एक बस चौपाल से उत्तराखंड होते हुए पांवटा साहिब जा रही थी, तभी उत्तराखंड के क्काणु क्षेत्र में वह एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस जब एक अन्य वाहन को पास दे रही थी, उसी दौरान सड़क का डंगा बैठ गया, जिससे चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख पाया और बस गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे के समय बस में करीब 32 यात्री सवार थे। कंडक्टर से प्राप्त प्रारंभिक सूचना के मुताबिक इस दर्दनाक दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं और एक नेपाली मूल का व्यक्ति शामिल है। वहीं कई यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज उत्तराखंड के विकासनगर अस्पताल में चल रहा है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस हादसे पर गहरा दुख जताते हुए इसे अत्यंत हृदयविदारक बताया है। उन्होंने कहा कि वे शोक संतप्त परिवारों के साथ पूरी संवेदना के साथ खड़े हैं। मुख्यमंत्री ने तुरंत फोन पर जिला प्रशासन से स्थिति की जानकारी ली और स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिए कि पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान की जाए। साथ ही उन्होंने घायलों को तत्काल सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के आदेश दिए। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

परिवहन विभाग का जिम्मा संभाल रहे उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भी हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए त्वरित कदम उठाए हैं। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही शिमला और सिरमौर से HRTC अधिकारियों की एक टीम को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है। इसके अलावा चौपाल के एसडीएम, डीएसपी और नाहन के आरटीओ को भी मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि राहत और बचाव कार्य में तेजी लाई जा सके।

उपमुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि इस आपात स्थिति से निपटने के लिए उत्तराखंड सरकार से सहयोग का आग्रह किया गया है। प्रशासन और राहत दल युद्ध स्तर पर बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं। सरकार ने पीड़ित परिवारों से इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने की अपील की है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: हिमाचल के युवाओं के लिए UAE में नौकरी का मौका, इलेक्ट्रीशियन और फिटर को मिलेगा 1300 दिरहम तक वेतन; 14 अक्टूबर तक करें...

हिमाचल के ITI डिप्लोमा धारकों के लिए UAE में इलेक्ट्रीशियन और फिटर की नौकरी का अवसर है। वर्टिव गल्फ LLC में चयनित उम्मीदवारों को 1100 से 1300 दिरहम मासिक वेतन के साथ ओवरटाइम, भोजन, आवास और परिवहन जैसी सुविधाएं मिलेंगी। आवेदन की अंतिम तारीख 14 अक्टूबर है।

Kangra: धर्मशाला में 12 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, जोनल अस्पताल से HPCA स्टेडियम तक इन इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

धर्मशाला में 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। रखरखाव कार्य के चलते जोनल अस्पताल, सिविल लाइंस, रामनगर, मैकलोडगंज, HPCA स्टेडियम समेत कई क्षेत्रों में बिजली प्रभावित होगी। खराब मौसम की स्थिति में शटडाउन अगले दिन लिया जाएगा।

Kangra: शाहपुर में HPV टीकाकरण को लेकर जागरूकता सत्र, सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दी जानकारी; 8 लाभार्थियों को लगाया गया टीका

शाहपुर में बीएमओ डॉ. कविता ठाकुर की अध्यक्षता में HPV टीकाकरण जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। डॉ. नेहा राणा ने सर्वाइकल कैंसर और HPV से जुड़ी बीमारियों से बचाव में टीकाकरण का महत्व बताया। हरचकियां और बरंज में कुल 8 लाभार्थियों को टीका लगाया गया।

Kangra: रैत स्कूल में सड़क सुरक्षा को लेकर खास अभियान, नारा लेखन से भाषण तक हुईं प्रतियोगिताएं; विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति किया...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैत में सड़क सुरक्षा क्लब की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। नारा लेखन, निबंध, वाद-विवाद और भाषण प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को यातायात नियमों और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।