Kangra: पालमपुर में बड़ा हादसा टला, जलते मकान से दो मासूम बच्चों को ऐसे बचाया गया

Date:

--Advertisement--

पालमपुर नगर निगम के वार्ड नंबर-13 में सोमवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब जंडेरा क्षेत्र में स्थित एक कच्चा दोमंजिला मकान अचानक आग की चपेट में आ गया। इस हादसे में पूरा मकान जलकर राख हो गया, जबकि घर के अंदर फंसे दो मासूम बच्चों को बड़ी मुश्किल से सुरक्षित बाहर निकाला गया। राहत की बात यह रही कि समय रहते बच्चों की जान बचा ली गई।

जानकारी के अनुसार, मकान में किराए पर रहने वाली महिला किसी काम से बाहर गई हुई थी और उस समय घर में केवल 5 और 9 वर्ष के दो बच्चे मौजूद थे। इसी दौरान अचानक मकान में आग लग गई। निचली मंजिल में आग फैलने से घबराकर दोनों बच्चे ऊपर की मंजिल में चले गए, जहां वे फंस गए।

घटना का पता तब चला जब पड़ोस की एक महिला ने मकान से धुआं उठता देखा और शोर मचाया। शोर सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, लेकिन आग इतनी तेजी से फैल चुकी थी कि ऊपरी मंजिल में फंसे बच्चों को बाहर निकालना आसान नहीं था।

इसी बीच एक साहसी महिला ने मकान की पिछली तरफ से खिड़की तक सीढ़ी लगाई और दोनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने हालात का जायजा लिया और प्रभावित परिवार को हरसंभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: हिमाचल के हरिपुर में 41 वर्षीय विकास चौधरी की संदिग्ध मौत, कमरे में इस हालत में मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

हिमाचल प्रदेश के हरिपुर में 41 वर्षीय विकास चौधरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर कमरे को सील कर दिया है और फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए हैं। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी।

Kangra: ‘एक हफ्ते पहले तक मैं हिमाचल की बेटी थी’, रितु नेगी का नाम करोड़ों के नकद पुरस्कार से हटने पर छलका दर्द

एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली कबड्डी खिलाड़ी रितु नेगी का नाम हिमाचल प्रदेश सरकार की एक करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की सूची से हटाए जाने पर विवाद बढ़ गया है। रितु नेगी और उनके पिता ने सवाल उठाए हैं, जबकि खेल मंत्री ने मामले की समीक्षा करने की बात कही है।

Kangra: हिमाचल के युवाओं के लिए UAE में नौकरी का मौका, इलेक्ट्रीशियन और फिटर को मिलेगा 1300 दिरहम तक वेतन; 14 अक्टूबर तक करें...

हिमाचल के ITI डिप्लोमा धारकों के लिए UAE में इलेक्ट्रीशियन और फिटर की नौकरी का अवसर है। वर्टिव गल्फ LLC में चयनित उम्मीदवारों को 1100 से 1300 दिरहम मासिक वेतन के साथ ओवरटाइम, भोजन, आवास और परिवहन जैसी सुविधाएं मिलेंगी। आवेदन की अंतिम तारीख 14 अक्टूबर है।

Kangra: धर्मशाला में 12 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, जोनल अस्पताल से HPCA स्टेडियम तक इन इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

धर्मशाला में 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। रखरखाव कार्य के चलते जोनल अस्पताल, सिविल लाइंस, रामनगर, मैकलोडगंज, HPCA स्टेडियम समेत कई क्षेत्रों में बिजली प्रभावित होगी। खराब मौसम की स्थिति में शटडाउन अगले दिन लिया जाएगा।