Kangra: 27 देशों में एक साथ वोटिंग, धर्मशाला बना केंद्र बिंदु, आज होंगे तिब्बती आम चुनाव 2026

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला सहित दुनिया के 27 देशों में आज तिब्बती आम चुनाव 2026 के लिए मतदान हो रहा है। चुनाव को सुचारु, निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए केंद्रीय तिब्बती चुनाव आयोग ने व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं की हैं। आयोग का उद्देश्य है कि विदेशों में रह रहे तिब्बती मतदाता बिना किसी परेशानी के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

केंद्रीय तिब्बती चुनाव आयोग के अनुसार, चुनाव प्रक्रिया के संचालन के लिए 27 देशों में कुल 87 क्षेत्रीय चुनाव कार्यालयों की निगरानी में 309 पोलिंग जोन यानी मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन सभी मतदान केंद्रों पर चुनाव प्रक्रिया को व्यवस्थित रूप से संचालित करने, निगरानी रखने और समन्वय के लिए 1,737 चुनाव अधिकारियों और कर्मचारियों को तैनात किया गया है। मतदान आयोग द्वारा तय दिशा-निर्देशों के अनुसार ही कराया जाएगा।

चुनावी निष्पक्षता बनाए रखने पर जोर

चुनाव आयोग ने चुनाव के दौरान निष्पक्षता बनाए रखने के लिए स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। केंद्रीय तिब्बती प्रशासन में पदों पर कार्यरत उम्मीदवारों को कहा गया है कि वे अत्यावश्यक कार्यक्रमों को छोड़कर अपने आधिकारिक दौरों को सीमित रखें या स्थगित करें, ताकि चुनाव प्रक्रिया पर किसी तरह का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष प्रभाव न पड़े।

मतदाताओं से सक्रिय भागीदारी की अपील

चुनाव आयोग ने वैश्विक तिब्बती समुदाय से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की है। आयोग का कहना है कि अधिक से अधिक मतदाता मतदान कर अपने प्रतिनिधियों का चयन करें, क्योंकि यह चुनाव तिब्बती लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने और सामुदायिक प्रतिनिधित्व को सशक्त बनाने के लिए बेहद अहम है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

टांडा मेडिकल कॉलेज के कथित स्टंट मामले में बढ़ी हलचल, जांच के दायरे में खरीद से लेकर मरीजों की फाइलें; पढ़ें पूरी खबर

टांडा मेडिकल कॉलेज के कार्डियोलॉजी विभाग में कथित स्टंट घोटाले की उच्च स्तरीय जांच तेज हो गई है। 74 फीसदी सस्ते एल-1 टेंडर और महंगे स्टंट से जुड़े रिकॉर्ड, मरीजों की मेडिकल फाइलें और बिलिंग दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं।

नालागढ़ के होटल में चल रहा था अवैध धंधा! पुलिस की अचानक दबिश, 2 महिलाओं को कराया सुरक्षित रेस्क्यू

नालागढ़ के सैणीमाजरा स्थित एक होटल में पुलिस ने कथित देह व्यापार के अवैध धंधे का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई के दौरान दो महिलाओं को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया, जबकि होटल संचालक को पुलिस ने मौके से काबू कर मामला दर्ज किया है।

पहली पत्नी को पेंशन मिलने के बाद दूसरी पत्नी पारिवारिक पेंशन की हकदार नहीं, हाईकोर्ट ने किया स्पष्ट

Excerptहिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पारिवारिक पेंशन से जुड़े मामले में स्पष्ट किया कि पहली पत्नी की मृत्यु के बाद दूसरी पत्नी पारिवारिक पेंशन का दावा नहीं कर सकती, यदि सरकारी कर्मचारी की मृत्यु के समय पहली पत्नी जीवित थी और उसे पेंशन मिलती रही थी।

Kangra: पालमपुर अस्पताल में जन्मा अनोखा बच्चा, दोनों हाथ-पैरों में छह-छह उंगलियां; जानें डॉक्टरों ने क्या कहा

कांगड़ा के नागरिक अस्पताल पालमपुर में मंगलवार देर रात एक अनोखे नवजात का जन्म हुआ। बच्चे के दोनों हाथों और दोनों पैरों में छह-छह अंगुलियां हैं। सामान्य प्रसव के बाद मां और नवजात दोनों की स्थिति सामान्य बताई गई है।