Bilaspur: फोरलेन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार से 1.17 किलो चरस बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। इसी क्रम में बिलासपुर थाना सदर पुलिस ने कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 किलो 170 ग्राम चरस की खेप पकड़ी है। इस मामले में पुलिस ने सोलन जिले के नालागढ़ क्षेत्र से जुड़े तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार सदर थाना पुलिस की टीम फोरलेन पर पट्टा नामक स्थान पर नाकाबंदी कर वाहनों की नियमित जांच कर रही थी। इसी दौरान मंडी की ओर से आ रही एक कार को जांच के लिए रोका गया। कार में सवार तीन युवकों की गतिविधियां पुलिस को संदिग्ध लगीं, जिसके बाद वाहन की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार से 1 किलो 170 ग्राम चरस बरामद हुई। मौके पर ही पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चानन दास (26) निवासी डाडी खेड़ा, सलीम मुहम्मद (49) निवासी नानोवाल और कमल कुमार (40) निवासी खेडी, तहसील नालागढ़, जिला सोलन के रूप में हुई है। पुलिस ने कार को भी कब्जे में ले लिया है।

एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना सदर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि चरस की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे आगे कहां सप्लाई किया जाना था। मामले की गहन जांच जारी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: हिमाचल के युवाओं के लिए UAE में नौकरी का मौका, इलेक्ट्रीशियन और फिटर को मिलेगा 1300 दिरहम तक वेतन; 14 अक्टूबर तक करें...

हिमाचल के ITI डिप्लोमा धारकों के लिए UAE में इलेक्ट्रीशियन और फिटर की नौकरी का अवसर है। वर्टिव गल्फ LLC में चयनित उम्मीदवारों को 1100 से 1300 दिरहम मासिक वेतन के साथ ओवरटाइम, भोजन, आवास और परिवहन जैसी सुविधाएं मिलेंगी। आवेदन की अंतिम तारीख 14 अक्टूबर है।

Kangra: धर्मशाला में 12 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, जोनल अस्पताल से HPCA स्टेडियम तक इन इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

धर्मशाला में 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। रखरखाव कार्य के चलते जोनल अस्पताल, सिविल लाइंस, रामनगर, मैकलोडगंज, HPCA स्टेडियम समेत कई क्षेत्रों में बिजली प्रभावित होगी। खराब मौसम की स्थिति में शटडाउन अगले दिन लिया जाएगा।

Kangra: शाहपुर में HPV टीकाकरण को लेकर जागरूकता सत्र, सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दी जानकारी; 8 लाभार्थियों को लगाया गया टीका

शाहपुर में बीएमओ डॉ. कविता ठाकुर की अध्यक्षता में HPV टीकाकरण जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। डॉ. नेहा राणा ने सर्वाइकल कैंसर और HPV से जुड़ी बीमारियों से बचाव में टीकाकरण का महत्व बताया। हरचकियां और बरंज में कुल 8 लाभार्थियों को टीका लगाया गया।

Kangra: रैत स्कूल में सड़क सुरक्षा को लेकर खास अभियान, नारा लेखन से भाषण तक हुईं प्रतियोगिताएं; विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति किया...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैत में सड़क सुरक्षा क्लब की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। नारा लेखन, निबंध, वाद-विवाद और भाषण प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को यातायात नियमों और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।