Himachal: मंडी में नशे पर बड़ा प्रहार, कार से 690 ग्राम चरस बरामद, चंडीगढ़ के दो युवक गिरफ्तार

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंडी पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। नियमित वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक कार से भारी मात्रा में चरस बरामद की है और चंडीगढ़ के दो युवकों को मौके से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से कुल 690 ग्राम चरस बरामद हुई है।

पुलिस अधीक्षक मंडी साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि यह कार्रवाई सुंदरनगर के हरा बाग क्षेत्र में नियमित यातायात जांच के दौरान की गई। पुलिस टीम ने शक के आधार पर एक कार को जांच के लिए रोका। जब कार की तलाशी ली गई तो उसमें सवार दो लोगों के कब्जे से 690 ग्राम चरस बरामद हुई।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर ही हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान निखिल वर्मा (32), निवासी सेक्टर-22, चंडीगढ़ और तरनदीप सिंह ओबेरोई (34), निवासी सेक्टर-22ए, चंडीगढ़ के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोनों को अदालत में पेश किया जाएगा, जहां पुलिस रिमांड की मांग की जा सकती है। एसपी साक्षी वर्मा ने साफ कहा कि नशे के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान आगे भी इसी तरह मजबूती से चलता रहेगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!