Kullu: मनाली में आग से उजड़ा परिवार, विधायक भुवनेश्वर गौड़ पहुंचे मौके पर, पीड़ित को दिया मदद का भरोसा

मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने ग्राम पंचायत बड़ाग्रां के सोखणी गांव का दौरा कर हाल ही में हुए भीषण अग्निकांड की स्थिति का जायजा लिया। इस दर्दनाक हादसे में स्थानीय निवासी सूरत राम का घर पूरी तरह जलकर राख हो गया, जिससे परिवार को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।

विधायक भुवनेश्वर गौड़ घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि इस हादसे ने परिवार को गहरे संकट में डाल दिया है और इस तरह का नुकसान बेहद पीड़ादायक होता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस मुश्किल घड़ी में सरकार और प्रशासन पूरी मजबूती से पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं।

विधायक ने जानकारी दी कि प्रशासन की ओर से बीते दिन ही पीड़ित परिवार को फौरी राहत राशि के साथ-साथ आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवा दी गई है, ताकि उनकी तात्कालिक जरूरतों को पूरा किया जा सके। इसके साथ ही उन्होंने आम लोगों और सामाजिक संस्थाओं से भी अपील की कि वे मानवता के नाते आगे आएं और अपनी क्षमता के अनुसार पीड़ित परिवार की मदद करें, जिससे वे दोबारा अपने जीवन को पटरी पर ला सकें।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!