Himachal: लंदन में गूंजे भारत के जनकल्याण कार्य, सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट को ब्रिटिश संसद में मिलेगा सम्मान

Date:

--Advertisement--

सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट के जनकल्याण से जुड़े कार्यों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान मिली है। ट्रस्ट को उसके सामाजिक और लोकहितकारी प्रयासों के लिए 27 जनवरी को लंदन स्थित ब्रिटिश संसद में सम्मानित किया जाएगा। इस सम्मान को प्राप्त करने के लिए ट्रस्ट के प्रतिनिधि लंदन पहुंच चुके हैं।

इस अवसर को और भी विशेष बनाते हुए गणतंत्र दिवस के पावन मौके पर लंदन के पार्लियामेंट स्क्वायर में स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष शीश झुकाकर उन्हें नमन किया गया। ट्रस्ट से जुड़े लोगों ने इसे गर्व और भावनाओं से भरा क्षण बताया।

ट्रस्ट प्रतिनिधियों ने कहा कि जब पूरा भारत गणतंत्र दिवस मना रहा है, उसी समय इस सम्मान के लिए लंदन पहुंचना उनके लिए अत्यंत भावुक और गौरवपूर्ण अनुभव है। इस अवसर पर सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट के चीफ एडवाइज़र डॉ. साजन शर्मा भी साथ मौजूद रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई! NI Act मामले में उद्घोषित अपराधी नगीन कुमार गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस ने थाना मैक्लोडगंज क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए परक्राम्य लिखत अधिनियम की धारा 138 से जुड़े मामले में उद्घोषित अपराधी नगीन कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ न्यायालय के निर्देशानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Kangra: शाहपुर के आपदा प्रभावित परिवारों तक पहुंचीं ज्योति बैरवा, 28 परिवारों को बांटी राहत सामग्री, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

जिला रेडक्रॉस सोसायटी, कांगड़ा की अध्यक्षा ज्योति बैरवा ने शाहपुर उपमंडल के घड़गूण, सपैड़ा और भंगार गांवों का दौरा कर 28 आपदा प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की और हरसंभव सहायता का भरोसा दिया।

Kangra: नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई! डमटाल में 20 हजार लीटर अवैध लाहन मौके पर किया नष्ट, शराब माफिया पर कसा शिकंजा

नूरपुर पुलिस ने डमटाल थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 20,000 लीटर अवैध लाहन नष्ट कर दिया। एसडीपीओ इंदौरा के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में क्यूआरटी, सीआईए और थाना डमटाल की संयुक्त टीम शामिल रही।

Kangra: शाहपुर में पांच दिवसीय एकल विद्यालय अभ्यास वर्ग का समापन, आचार्यों को दिए राष्ट्र निर्माण और शिक्षा से जुड़े अहम संदेश

शाहपुर में आयोजित पांच दिवसीय एकल विद्यालय अभ्यास वर्ग का समापन हुआ। प्रशिक्षण के दौरान आचार्यों को राष्ट्रवाद, अध्यात्म, सनातन संस्कृति और शिक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया।