Bilaspur: शराब ठेके के स्टोर रूम में सेल्जमैन की संदिग्ध हालत में मौत, सुबह बिस्तर पर मिला शव

Date:

--Advertisement--

शहर के दकड़ी चौक स्थित शराब ठेके के स्टोर रूम में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब वहां काम करने वाले 51 वर्षीय सेल्जमैन की अचानक मौत हो गई। मृतक की पहचान प्यार सिंह पुत्र हरि राम निवासी मुकडाना, तहसील झंडूता, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। रविवार सुबह वह स्टोर रूम में बिस्तर पर मृत पाए गए।

घटना की सूचना ठेके के मालिक मनोज कुमार ने रविवार प्रातः पुलिस थाना घुमारवीं को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि प्यार सिंह की मौत हृदयाघात के कारण हुई है।

मृतक के भाई और अन्य परिजनों ने भी हार्ट अटैक को ही मौत का कारण बताया है और किसी भी प्रकार का संदेह या आरोप किसी पर नहीं लगाया है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को सिविल अस्पताल घुमारवीं भेजा, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। फिलहाल किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि के संकेत नहीं मिले हैं और आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: दूसरों के लिए हमेशा खड़े रहे केडी राणा खुद मुश्किल दौर में, DMC लुधियाना में उपचार जारी; लोग कर रहे जल्द स्वस्थ होने...

हिमाचल के समाजसेवी केडी राणा की तबीयत गंभीर बताई जा रही है। टांडा और मैक्स अस्पताल में उपचार के बाद अब DMC लुधियाना में उनका इलाज जारी है। सहयोगी और क्षेत्रवासी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

Kangra: नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.44 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब के 2 युवक काबू; मोटरसाइकिल भी जब्त

नूरपुर पुलिस ने 6.44 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित पंजाब के दो युवकों को काबू किया है। पुलिस ने मोटरसाइकिल भी जब्त की। यह वर्ष 2026 में ND&PS अधिनियम के तहत दर्ज 100वां मामला है।

Kangra: नूरपुर में महिलाओं और युवाओं के लिए बड़ा मौका, रणजीत बख्शी जनकल्याण सभा दे रही निशुल्क स्किल ट्रेनिंग

जसूर में रणजीत बख्शी जनकल्याण सभा महिलाओं और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ब्यूटी पार्लर, सिलाई और कंप्यूटर प्रशिक्षण जैसे निशुल्क कौशल विकास कार्यक्रम चला रही है।

Kangra: नूरपुर सिविल अस्पताल में 5 नए विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती, अब मरीजों को नहीं लगाने पड़ेंगे दूसरे अस्पतालों के चक्कर

नूरपुर सिविल अस्पताल में 5 नए विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की गई है। दो बाल रोग विशेषज्ञ, दो स्त्री रोग विशेषज्ञ और एक मनोचिकित्सक की नियुक्ति से स्थानीय मरीजों को विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलने की उम्मीद है।