Kullu: मनाली में सजी खूबसूरती की महफिल, मंडी की स्नेहा बनीं विंटर क्वीन 2026; देर रात तक चला फाइनल मुकाबला

Date:

--Advertisement--

मनाली में आयोजित विंटर कार्निवाल के दौरान विंटर क्वीन प्रतियोगिता का खिताब मंडी की स्नेहा ने अपने नाम कर लिया। कड़े मुकाबले के बाद स्नेहा को विंटर क्वीन 2026 घोषित किया गया। मनाली की संयोगिता फर्स्ट रनरअप रहीं, जबकि धर्मशाला की इशिता गुरुंग ने सेकेंड रनरअप का स्थान हासिल किया। विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने विजेताओं को मंच पर क्वीन का ताज पहनाकर सम्मानित किया।

देर रात तक चली इस प्रतियोगिता ने मनु रंगशाला के माहौल को पूरी तरह जीवंत बनाए रखा। दर्शकों की भारी भीड़ के बीच प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विंटर क्वीन प्रतियोगिता शनिवार को निर्णायक मोड़ पर पहुंची थी, जब 21 प्रतिभागियों में से 10 ने टॉप-10 में जगह बनाई।

रविवार को हुए फाइनल राउंड में स्नेहा, इशिता, जैस्मिन, संयोगिता, कनिका, पल्लवी, प्रीति, श्रेया, नैंसी और शानवी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। सभी प्रतिभागियों ने अलग-अलग राउंड में अपनी प्रतिभा और प्रस्तुति से जजों को प्रभावित करने की कोशिश की।

देश के विभिन्न राज्यों से मनाली पहुंची प्रतिभागियों ने अपनी खूबसूरती, आत्मविश्वास और मंचीय प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया। कड़ाके की ठंड के बावजूद प्रतियोगिता में मौजूद सुंदरियों की ऊर्जा ने मनाली के सर्द मौसम को मानो गर्म कर दिया। बर्फबारी के चलते एक दिन कार्निवाल का आयोजन पूरी तरह से नहीं हो सका, लेकिन इसके बावजूद विंटर क्वीन प्रतियोगिता के सभी प्रमुख राउंड सफलतापूर्वक आयोजित किए गए।

प्रतियोगिता के दौरान इंट्रोडक्शन राउंड, ट्रेडिशनल राउंड, सेमीफाइनल और फाइनल राउंड आयोजित किए गए, जिनमें प्रतिभागियों की खूबसूरती के साथ-साथ आत्मविश्वास, संवाद क्षमता और मंचीय प्रस्तुति का भी आकलन किया गया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर ट्रेड फेयर पर सियासी घमासान तेज, अक्षय अत्री का राकेश चौहान पर पलटवार, बोले- पहले अपनी जमीन पर मेले से किराया लेते...

शाहपुर ट्रेड फेयर को लेकर भाजपा नेता राकेश चौहान के बयान पर कांग्रेस नेता अक्षय अत्री ने पलटवार किया है। अत्री ने राकेश चौहान के पुराने ट्रेड फेयर आयोजन, किराये और शाहपुर फ्लाईओवर के मुद्दे को लेकर कई सवाल उठाए।

Kangra: वोट चोरी के आरोपों पर सतेंद्र गौतम का कांग्रेस से सवाल: क्या केवल सिंह पठानिया और राजीव पटियाल की जीत भी इसी वजह...

भाजपा नेता सतेंद्र गौतम ने वोट चोरी के आरोपों पर कांग्रेस से सवाल किए। उन्होंने विधायक केवल सिंह पठानिया और राजीव पटियाल की जीत को लेकर भी सवाल उठाते हुए विकास कार्यों और चुनावी वादों का प्रमाण सहित हिसाब देने की चुनौती दी।

Himachal: नौणी विश्वविद्यालय और LPU के बीच जल्द शुरू हो सकता है बड़ा शोध सहयोग, कुलपति ने किया दौरा; कृषि और बागवानी को मिलेगा...

नौणी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. हरमिंदर सिंह बावेजा ने शैक्षणिक और अनुसंधान सहयोग की संभावनाएं तलाशने के लिए लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी का दौरा किया। इस दौरान कृषि अनुसंधान, आधुनिक तकनीकों, संयुक्त परियोजनाओं और संकाय आदान-प्रदान पर चर्चा हुई।

Himachal: शिमला में भाजपा की पदयात्रा से गरमाई सियासत, हिमंता सरमा ने राहुल गांधी और कांग्रेस को घेरा, सुक्खू पर भी किया पलटवार

शिमला में भाजपा की 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' पदयात्रा के दौरान असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर तीखे हमले किए। उन्होंने घुसपैठ, एसआईआर और चुनावी प्रक्रिया को लेकर विपक्ष पर सवाल उठाए। साथ ही मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के लोकतंत्र संबंधी बयान पर भी पलटवार किया।