Himachal: 1500 रुपए के वादे पर BJP का कांग्रेस पर हमला, डेजी ठाकुर बोलीं—28 लाख महिलाओं से किया गया सबसे बड़ा राजनीतिक छल

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष डेजी ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस झूठे वादों के सहारे सत्ता में आई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा मनाली विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं को 1500 रुपए देने की घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश की 28 लाख महिलाओं के साथ विश्वासघात किया है।

डेजी ठाकुर ने शिमला से जारी बयान में कहा कि कांग्रेस पार्टी ने चुनाव के समय महिलाओं की भावनाओं का इस्तेमाल किया और सत्ता हासिल करने के बाद अपने वादों से मुकर गई। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अब एक “महाठग मित्र मंडली पार्टी” बनकर सामने आई है, जिसने महिलाओं के साथ सबसे बड़ा राजनीतिक छल किया है।

उन्होंने याद दिलाया कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस के शीर्ष नेता प्रियंका गांधी, राजीव शुक्ला और अलका लांबा ने घर-घर जाकर यह गारंटी दी थी कि हिमाचल प्रदेश की हर महिला को बिना किसी शर्त हर महीने 1500 रुपए दिए जाएंगे। उस समय न तो आय सीमा की कोई बात कही गई थी और न ही किसी तरह की पात्रता या क्षेत्रीय शर्तें रखी गई थीं।

डेजी ठाकुर ने कहा कि अब मुख्यमंत्री केवल करीब 80 हजार महिलाओं को 1500 रुपए देने की घोषणा कर रहे हैं, जबकि प्रदेश में महिलाओं की संख्या 28 लाख से ज्यादा है। उन्होंने इसे महिलाओं के साथ खुला भेदभाव और धोखाधड़ी करार दिया। उनका कहना है कि कांग्रेस सरकार को बने लगभग तीन साल होने जा रहे हैं, लेकिन महिलाएं आज भी अपने मुख्यमंत्री से 1500 रुपए के वादे का हिसाब मांग रही हैं।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए मनरेगा सहित अन्य योजनाओं को लेकर भ्रामक बयानबाजी कर रही है। डेजी ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की महिलाएं अब सच्चाई समझ चुकी हैं और कांग्रेस सरकार को उसके झूठे वादों के लिए जवाब देना होगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में दिवाली पर पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी के लिए नियम तय, केवल लाइसेंसधारी विक्रेता निर्धारित स्थानों पर बेच सकेंगे ग्रीन पटाखे;...

दिवाली से पहले शाहपुर प्रशासन ने पटाखों की बिक्री और उपयोग के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। केवल स्वीकृत ग्रीन पटाखों की अनुमति होगी। बिक्री सुबह 8 से रात 8 बजे तक और पटाखे चलाने का समय रात 8 से 10 बजे तक तय किया गया है।

Kangra: धर्मशाला में उप-डाकघर का ताला तोड़कर 1.85 लाख रुपये चोरी, पुलिस ने तीन दिन में आरोपी को दबोचा; 1.45 लाख बरामद

धर्मशाला के दाड़ी उप-डाकघर में ताला तोड़कर 1.85 लाख रुपये से अधिक की नकदी चोरी करने के मामले में कांगड़ा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने 1.45 लाख रुपये बरामद किए हैं।

Kangra: हिमाचल के सरकारी अवकाश केंद्रीय विश्वविद्यालय में भी लागू हों, NSUI ने उठाई मांग; परिसर निदेशक को सौंपा ज्ञापन

केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश के शाहपुर परिसर में हिमाचल सरकार द्वारा घोषित राजपत्रित अवकाश लागू करने की मांग उठी है। NSUI कांगड़ा जिला अध्यक्ष अधिराज सिंह मनकोटिया ने परिसर निदेशक को ज्ञापन सौंपकर अवकाश कैलेंडर में प्रदेश सरकार के अवकाश शामिल करने की मांग की।

Kangra: शाहपुर में विधायक पठानिया के बड़े ऐलान, जलाडी में बनेगा ब्राइडल पाथ; नई बस सेवा और सड़क निर्माण का भी वादा

शाहपुर के जलाडी में विधायक केवल सिंह पठानिया ने 3 लाख रुपये की लागत से बनने वाले ब्राइडल पाथ का शिलान्यास किया। उन्होंने क्षेत्र में जल्द नई बस सेवा, चौधरी और धीमान बस्ती के लिए सड़क तथा नया हैंडपंप लगाने की घोषणा की।