Himachal: ठियोग बाजार में धार्मिक नारे को लेकर बवाल, ‘जय श्रीराम’ बोलने को मजबूर करने का आरोप, वीडियो वायरल

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के ठियोग बाजार में धार्मिक नारे को लेकर एक विवाद सामने आया है, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया है। एक युवक पर आरोप लगे हैं कि उसने दूसरे समुदाय के व्यापारियों को कथित तौर पर ‘जय श्रीराम’ बोलने के लिए मजबूर किया, उन्हें डराया और कारोबार बंद कराने की धमकी दी। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने पूरे मामले को सुर्खियों में ला दिया है। वायरल वीडियो में युवक खुद ‘अस्सलाम वालेकुम’ कहते हुए दिखाई देता है और सामने मौजूद व्यापारियों से ‘जय श्रीराम’ बोलने के लिए कहता नजर आ रहा है। आरोप है कि युवक ठियोग बाजार में दुकान चला रहे मुस्लिम समुदाय के व्यापारियों को रोहिंग्या कहकर संबोधित करता है और उन्हें डराने की कोशिश करता है।

वीडियो में युवक पूरे बाजार में घूमते हुए धार्मिक नारे लगाता दिखाई देता है। बताया जा रहा है कि जिन दो व्यापारियों से धार्मिक नारा बोलने के लिए कहा गया, वे कथित तौर पर डर के कारण अपनी दुकानों के अंदर चले गए। हैरानी की बात यह रही कि घटना के समय स्थानीय प्रशासन और पुलिस को इसकी तत्काल जानकारी नहीं मिल पाई।

इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कई यूजर्स ने इसे धार्मिक भावनाएं भड़काने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश बताया है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है।

मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए ठियोग थाना प्रभारी श्याम तोमर ने बताया कि पुलिस को अभी तक कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि वीडियो में नजर आ रहा युवक एक सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर बताया जा रहा है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल में बिजली कटौती से पहले मोबाइल पर आएगा SMS, कब बंद होगी सप्लाई और कितनी देर रहेगी बाधित, पहले ही मिलेगी जानकारी

हिमाचल में बिजली कटौती से पहले उपभोक्ताओं के मोबाइल पर SMS आएगा। एमडीएम सिस्टम के जरिए कटौती का समय और संभावित अवधि की जानकारी दी जाएगी। शटडाउन रद्द होने पर भी SMS से सूचना मिलेगी।

Kangra: दूसरों के लिए हमेशा खड़े रहे केडी राणा खुद मुश्किल दौर में, DMC लुधियाना में उपचार जारी; लोग कर रहे जल्द स्वस्थ होने...

हिमाचल के समाजसेवी केडी राणा की तबीयत गंभीर बताई जा रही है। टांडा और मैक्स अस्पताल में उपचार के बाद अब DMC लुधियाना में उनका इलाज जारी है। सहयोगी और क्षेत्रवासी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

Kangra: नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.44 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब के 2 युवक काबू; मोटरसाइकिल भी जब्त

नूरपुर पुलिस ने 6.44 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित पंजाब के दो युवकों को काबू किया है। पुलिस ने मोटरसाइकिल भी जब्त की। यह वर्ष 2026 में ND&PS अधिनियम के तहत दर्ज 100वां मामला है।

Kangra: नूरपुर में महिलाओं और युवाओं के लिए बड़ा मौका, रणजीत बख्शी जनकल्याण सभा दे रही निशुल्क स्किल ट्रेनिंग

जसूर में रणजीत बख्शी जनकल्याण सभा महिलाओं और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ब्यूटी पार्लर, सिलाई और कंप्यूटर प्रशिक्षण जैसे निशुल्क कौशल विकास कार्यक्रम चला रही है।