Kangra: “कलम पर पहरा नहीं चलेगा” – पंजाब केसरी पर कार्रवाई को लेकर AAP सरकार पर भड़की हिमाचल भाजपा

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने पंजाब सरकार द्वारा पंजाब केसरी मीडिया ग्रुप के खिलाफ की जा रही कार्रवाई को लेकर सख्त रुख अपनाया है। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता संजय शर्मा ने इस कदम को लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सीधा हमला बताते हुए आम आदमी पार्टी सरकार को तानाशाही मानसिकता छोड़ने की कड़ी चेतावनी दी है।

संजय शर्मा ने कहा कि यह कार्रवाई किसी एक अखबार या मीडिया समूह तक सीमित नहीं है, बल्कि निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता को डराने की सोची-समझी साजिश है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब भी आम आदमी पार्टी की सरकार अपनी नाकामियों और भ्रष्टाचार से जुड़े सवालों में घिरती है, तो वह बौखलाकर पत्रकारों और मीडिया संस्थानों पर दबाव बनाना शुरू कर देती है।

भाजपा प्रवक्ता ने दो टूक शब्दों में कहा कि जब सत्ता सच से डरने लगती है, तब वह आईना दिखाने वाले मीडिया पर हमला करती है। मीडिया को दबाने का सीधा अर्थ है जनता की आवाज को कुचलना। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान मीडिया को सत्ता से सवाल पूछने का अधिकार देता है और कोई भी सरकार इस अधिकार को छीन नहीं सकती।

संजय शर्मा ने पंजाब सरकार को चेताते हुए कहा कि इतिहास गवाह है कि कलम पर पहरा बिठाने वाली सरकारें कभी टिक नहीं पाईं। उन्होंने कहा कि अगर आज मीडिया को चुप कराया गया तो कल आम नागरिक की आवाज भी दबा दी जाएगी। यह लड़ाई अब केवल पत्रकारों की नहीं, बल्कि लोकतंत्र को बचाने की निर्णायक लड़ाई बन चुकी है।

उन्होंने साफ कहा कि यदि पंजाब सरकार ने अपना दमनकारी रवैया तुरंत नहीं बदला तो भारतीय जनता पार्टी चुप नहीं बैठेगी। भाजपा प्रेस की आजादी और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए सड़कों से लेकर सदन तक लोकतांत्रिक तरीके से पूरी ताकत के साथ संघर्ष करेगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार को मिली बड़ी रफ्तार, 2 महीने में तैयार होगी रिपोर्ट; शिमला एयरपोर्ट पर भी बड़ा फैसला

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री से मुलाकात कर कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार, शिमला एयरपोर्ट से नियमित उड़ानों और हिमाचल में हेलीपोर्ट नेटवर्क को मजबूत करने पर चर्चा की। कांगड़ा एयरपोर्ट की टेक्नो-इकोनॉमिक फीजिबिलिटी रिपोर्ट दो महीने में तैयार होगी।

हिमाचल के अनुराग ठाकुर को सांसद रत्न अवॉर्ड, अध्यक्षता वाली संसदीय समिति को भी मिला संसद रत्न सम्मान

सांसद अनुराग सिंह ठाकुर को उत्कृष्ट संसदीय योगदान के लिए सांसद रत्न अवॉर्ड मिला है। उनकी अध्यक्षता वाली कोयला, खान और इस्पात संबंधी संसदीय स्थायी समिति को भी संसद रत्न पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया।

हिमाचल के 28 लाख बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, SAP-ERP और ISU Billing System की होगी पूरी समीक्षा

हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड SAP-ERP और ISU Billing System की पूरी समीक्षा करेगा। करीब 28 लाख बिजली उपभोक्ताओं की मासिक बिलिंग इसी सिस्टम से होती है। बोर्ड मौजूदा सिस्टम को अपग्रेड करने या नया ERP प्लेटफॉर्म लागू करने पर विशेषज्ञ एजेंसी की रिपोर्ट के आधार पर फैसला करेगा।

Kangra: रजोल से अंसुई तक सड़क 10 से 25 सितंबर तक बंद, सीमेंट कंक्रीट का काम बना वजह; जानें वैकल्पिक रास्ता

सीमेंट कंक्रीट पेवमेंट कार्य के चलते रजोल से अंसुई, चड़ी मार्ग 10 से 25 सितंबर 2026 तक सभी वाहनों के लिए बंद रहेगा। जिला दंडाधिकारी कांगड़ा ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। अंसुई के लिए वैकल्पिक संपर्क मार्ग उपलब्ध रहेगा।