Himachal: कक्षा में पढ़ाते समय गिर पड़े शिक्षक, स्कूल में ही हार्ट अटैक से मौत, क्षेत्र में शोक

Date:

--Advertisement--

राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अन्दौरा में शनिवार सुबह एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना सामने आई। विद्यालय में अंग्रेजी के प्रवक्ता धर्मेन्द्र कुमार (55) का कक्षा में पढ़ाते समय अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। इस घटना से पूरे स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई और शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

घटना सुबह करीब 10 बजे की है। जानकारी के अनुसार धर्मेन्द्र कुमार अपनी कक्षा में नियमित रूप से पढ़ाने पहुंचे थे। उनकी आदत थी कि वे कुर्सी पर बैठकर नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के बीच घूमते हुए पढ़ाया करते थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे लड़खड़ाते हुए गिर पड़े।

शिक्षक को गिरता देख कक्षा में मौजूद छात्र घबरा गए, लेकिन उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए तुरंत उन्हें संभाला और कक्षा से बाहर लाए। शोर सुनकर स्टाफ रूम से अन्य शिक्षक भी मौके पर पहुंच गए। बिना समय गंवाए उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल अंब ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

धर्मेन्द्र कुमार के अचानक निधन की खबर फैलते ही विद्यालय परिवार और पूरे क्षेत्र में गहरा शोक छा गया। शनिवार शाम को ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। धर्मेन्द्र कुमार अपने पीछे पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। शिक्षा विभाग, सहकर्मी और स्थानीय लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया और इसे शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कारगिल विजय दिवस पर कांगड़ा में शहीदों को श्रद्धांजलि, विवेक चौहान बोले- अमर बलिदान हमेशा देता रहेगा प्रेरणा

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला स्थित उपायुक्त कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी तथा राष्ट्र रक्षा की शपथ ली। सहायक आयुक्त विवेक चौहान ने कारगिल के वीर सैनिकों के बलिदान को देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

Solan: सोलन पुलिस का बड़ा एक्शन: 3 अलग-अलग ऑपरेशन में 21.04 ग्राम चिट्टा बरामद, 7 आरोपी गिरफ्तार; 24 घंटे में चोरी का केस भी...

सोलन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया और तीन अलग-अलग ऑपरेशनों में 21.04 ग्राम चिट्टा बरामद कर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी मामलों में जांच जारी है।

Solan: सोलन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आल्टो कार से 8.32 ग्राम चिट्टा बरामद; दो युवक गिरफ्तार, 3 दिन का पुलिस रिमांड

सोलन पुलिस की एसआईयू टीम ने कुमारहट्टी में नाकाबंदी के दौरान एक आल्टो कार से 8.32 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। अदालत ने दोनों आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।

Kangra: कांगड़ा पुलिस का एंटी-चिट्टा अभियान जारी, रेलवे ओवरब्रिज के पास दो युवक गिरफ्तार; 2.36 ग्राम हेरोइन बरामद

कांगड़ा पुलिस की सीआईए टीम ने समेला रेलवे ओवरब्रिज के पास कार्रवाई करते हुए 2.36 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।