Himachal: Punjab Kesari पर कार्रवाई से भड़के BJP प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल, बोले– यह पत्रकारिता नहीं, लोकतंत्र को डराने की कोशिश

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा पंजाब केसरी ग्रुप को निशाना बनाकर की जा रही कार्रवाइयों की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह पूरी प्रक्रिया कानून-व्यवस्था के तहत की गई कार्रवाई नहीं लगती, बल्कि स्वतंत्र और निर्भीक पत्रकारिता को डराने और दबाने की साजिश प्रतीत होती है।

डॉ. बिंदल ने कहा कि 31 अक्तूबर 2025 को प्रकाशित एक संतुलित समाचार के बाद 2 नवंबर से पंजाब केसरी ग्रुप के सभी सरकारी विज्ञापनों को बंद कर दिया गया। इसके बाद एफएसएसएआई, जीएसटी, आबकारी विभाग, फैक्ट्री विभाग और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड जैसे विभिन्न सरकारी विभागों के जरिए लगातार छापेमारी और कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि होटल, प्रिंटिंग प्रेस पर रेड, लाइसेंस रद्द करना, बिजली कनेक्शन काटना और प्रेस परिसरों के बाहर भारी पुलिस बल की तैनाती यह साफ दर्शाती है कि सरकार जानबूझकर मीडिया के संचालन को बाधित करना चाहती है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पंजाब केसरी ग्रुप का इतिहास संघर्ष और बलिदान से भरा रहा है। आतंकवाद के दौर में स्वर्गीय लाला जगत नारायण, स्वर्गीय रमेश चंद्र चोपड़ा सहित कई पत्रकारों और कर्मचारियों ने अपने प्राणों की आहुति दी, लेकिन अखबार ने कभी सच्चाई लिखना नहीं छोड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि आज उसी निर्भीक पत्रकारिता को आम आदमी पार्टी सरकार कुचलने की कोशिश कर रही है, जो बेहद शर्मनाक और निंदनीय है।

डॉ. राजीव बिंदल ने चेतावनी देते हुए कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और यदि उस पर सरकारी ताकत के बल पर हमला किया गया तो यह सीधे संविधान और लोकतंत्र की आत्मा पर हमला होगा। उन्होंने कहा कि चुनावी माहौल में मीडिया को डराने की यह कोशिश पंजाब की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी।

उन्होंने मांग की कि पंजाब केसरी ग्रुप के खिलाफ की जा रही सभी दमनात्मक कार्रवाइयों की निष्पक्ष जांच कराई जाए, जिम्मेदार अधिकारियों और राजनीतिक आकाओं की जवाबदेही तय की जाए और प्रेस की स्वतंत्रता में हो रहे हस्तक्षेप को तुरंत रोका जाए। डॉ. बिंदल ने स्पष्ट किया कि भारतीय जनता पार्टी इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी और लोकतंत्र की रक्षा के लिए हर संवैधानिक मंच पर संघर्ष करेगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रजोल से अंसुई तक सड़क 10 से 25 सितंबर तक बंद, सीमेंट कंक्रीट का काम बना वजह; जानें वैकल्पिक रास्ता

सीमेंट कंक्रीट पेवमेंट कार्य के चलते रजोल से अंसुई, चड़ी मार्ग 10 से 25 सितंबर 2026 तक सभी वाहनों के लिए बंद रहेगा। जिला दंडाधिकारी कांगड़ा ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। अंसुई के लिए वैकल्पिक संपर्क मार्ग उपलब्ध रहेगा।

कुल्लू में वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का सितंबर शेड्यूल जारी, जानें किस दिन कहां होगा टेस्ट

कुल्लू जिले में सितंबर 2026 के लिए वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। आरटीओ कुल्लू, आरएलए कुल्लू, मनाली, बंजार, उदयपुर और केलांग में अलग-अलग तारीखों पर टेस्ट और पासिंग आयोजित होगी।

Kangra: रैत स्कूल की PTM में 350 से अधिक अभिभावक पहुंचे, अनुशासन और मोबाइल फोन को लेकर जीरो टॉलरेंस; HPV वैक्सीनेशन पर भी दी...

शाहपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैत में PTM और ‘शिक्षा संवाद’ का आयोजन हुआ, जिसमें 350 से अधिक अभिभावकों ने भाग लिया। विद्यार्थियों के अनुशासन, मोबाइल फोन के इस्तेमाल, छात्रवृत्ति योजनाओं और शैक्षणिक प्रदर्शन पर चर्चा हुई। इस दौरान HPV वैक्सीनेशन को लेकर भी अभिभावकों को जागरूक किया गया।

कुल्लू में RTA की 11 सितंबर की बैठक स्थगित, जानें अब कब होगी बैठक

क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण कुल्लू की 11 सितंबर 2026 को होने वाली बैठक प्रशासनिक कारणों से स्थगित कर दी गई है। बैठक की नई तारीख के बारे में जल्द ही जानकारी दी जाएगी।