Himachal: पंजाब सरकार की कार्रवाई पर भड़के संजय चौहान, बोले– लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सीधा हमला

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष संजय चौहान ने पंजाब सरकार द्वारा पंजाब केसरी ग्रुप के खिलाफ की गई कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने इस कदम को लोकतंत्र के चौथे स्तंभ यानी मीडिया पर सीधा हमला बताया है। संजय चौहान ने कहा कि मीडिया समाज का आईना होता है और लोकतांत्रिक व्यवस्था में उसकी भूमिका बेहद अहम होती है।

उन्होंने अपने बयान में कहा कि पंजाब सरकार द्वारा किसी मीडिया संस्थान के खिलाफ की जा रही प्रतिशोधात्मक कार्रवाई बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसे कदम न केवल मीडिया की स्वतंत्रता पर सवाल खड़े करते हैं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों को भी कमजोर करते हैं।

संजय चौहान ने साफ शब्दों में कहा कि मीडिया को डराने या दबाने की कोशिश आम जनता की आवाज को दबाने के बराबर है। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ लोकतंत्र के लिए स्वतंत्र और निर्भीक प्रेस अनिवार्य है। यदि सरकारें आलोचना से घबराकर मीडिया का मुंह बंद करने का प्रयास करेंगी, तो यह तानाशाही सोच को दर्शाता है।

उन्होंने पंजाब सरकार को नसीहत देते हुए कहा कि सरकारों को आलोचनाओं से डरने के बजाय उन्हें सकारात्मक रूप से स्वीकार करना चाहिए और मीडिया की स्वतंत्रता का सम्मान करना चाहिए।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल के अनुराग ठाकुर को सांसद रत्न अवॉर्ड, अध्यक्षता वाली संसदीय समिति को भी मिला संसद रत्न सम्मान

सांसद अनुराग सिंह ठाकुर को उत्कृष्ट संसदीय योगदान के लिए सांसद रत्न अवॉर्ड मिला है। उनकी अध्यक्षता वाली कोयला, खान और इस्पात संबंधी संसदीय स्थायी समिति को भी संसद रत्न पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया।

हिमाचल के 28 लाख बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, SAP-ERP और ISU Billing System की होगी पूरी समीक्षा

हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड SAP-ERP और ISU Billing System की पूरी समीक्षा करेगा। करीब 28 लाख बिजली उपभोक्ताओं की मासिक बिलिंग इसी सिस्टम से होती है। बोर्ड मौजूदा सिस्टम को अपग्रेड करने या नया ERP प्लेटफॉर्म लागू करने पर विशेषज्ञ एजेंसी की रिपोर्ट के आधार पर फैसला करेगा।

Kangra: रजोल से अंसुई तक सड़क 10 से 25 सितंबर तक बंद, सीमेंट कंक्रीट का काम बना वजह; जानें वैकल्पिक रास्ता

सीमेंट कंक्रीट पेवमेंट कार्य के चलते रजोल से अंसुई, चड़ी मार्ग 10 से 25 सितंबर 2026 तक सभी वाहनों के लिए बंद रहेगा। जिला दंडाधिकारी कांगड़ा ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। अंसुई के लिए वैकल्पिक संपर्क मार्ग उपलब्ध रहेगा।

कुल्लू में वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का सितंबर शेड्यूल जारी, जानें किस दिन कहां होगा टेस्ट

कुल्लू जिले में सितंबर 2026 के लिए वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। आरटीओ कुल्लू, आरएलए कुल्लू, मनाली, बंजार, उदयपुर और केलांग में अलग-अलग तारीखों पर टेस्ट और पासिंग आयोजित होगी।