Hamirpur: पंजाब केसरी पर कार्रवाई को लेकर गरजे राजेंद्र राणा, बोले– AAP सरकार ने पार की तानाशाही की हद

Date:

--Advertisement--

हमीरपुर में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता राजेंद्र राणा ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान पंजाब केसरी समूह पर की गई छापेमारी और कथित घेराबंदी को सत्ता का घोर दुरुपयोग बताया और इसकी कड़े शब्दों में निंदा की।

राजेंद्र राणा ने कहा कि भगवंत मान सरकार की यह कार्रवाई लोकतंत्र के चौथे स्तंभ और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सीधा हमला है। उन्होंने पंजाब केसरी के इतिहास का जिक्र करते हुए कहा कि जिस अखबार ने पंजाब में आतंकवाद के काले दौर में भी सच की आवाज को कभी दबने नहीं दिया, उसे आज डराने या धमकाने की कोशिश नाकाम साबित होगी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि न तो सच रुकेगा और न ही सरकार से सवाल पूछने की परंपरा खत्म होगी।

भाजपा प्रवक्ता ने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार की यह कार्रवाई उसके अहंकार और तानाशाही रवैये को उजागर करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक चुनी हुई सरकार द्वारा किसी मीडिया संस्थान को निशाना बनाना इस बात का संकेत है कि वह आलोचना सहन करने की क्षमता खो चुकी है। राजेंद्र राणा ने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया की स्वतंत्रता सर्वोपरि है और उस पर किसी भी तरह का दबाव स्वीकार्य नहीं हो सकता।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रजोल से अंसुई तक सड़क 10 से 25 सितंबर तक बंद, सीमेंट कंक्रीट का काम बना वजह; जानें वैकल्पिक रास्ता

सीमेंट कंक्रीट पेवमेंट कार्य के चलते रजोल से अंसुई, चड़ी मार्ग 10 से 25 सितंबर 2026 तक सभी वाहनों के लिए बंद रहेगा। जिला दंडाधिकारी कांगड़ा ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। अंसुई के लिए वैकल्पिक संपर्क मार्ग उपलब्ध रहेगा।

कुल्लू में वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का सितंबर शेड्यूल जारी, जानें किस दिन कहां होगा टेस्ट

कुल्लू जिले में सितंबर 2026 के लिए वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। आरटीओ कुल्लू, आरएलए कुल्लू, मनाली, बंजार, उदयपुर और केलांग में अलग-अलग तारीखों पर टेस्ट और पासिंग आयोजित होगी।

Kangra: रैत स्कूल की PTM में 350 से अधिक अभिभावक पहुंचे, अनुशासन और मोबाइल फोन को लेकर जीरो टॉलरेंस; HPV वैक्सीनेशन पर भी दी...

शाहपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैत में PTM और ‘शिक्षा संवाद’ का आयोजन हुआ, जिसमें 350 से अधिक अभिभावकों ने भाग लिया। विद्यार्थियों के अनुशासन, मोबाइल फोन के इस्तेमाल, छात्रवृत्ति योजनाओं और शैक्षणिक प्रदर्शन पर चर्चा हुई। इस दौरान HPV वैक्सीनेशन को लेकर भी अभिभावकों को जागरूक किया गया।

कुल्लू में RTA की 11 सितंबर की बैठक स्थगित, जानें अब कब होगी बैठक

क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण कुल्लू की 11 सितंबर 2026 को होने वाली बैठक प्रशासनिक कारणों से स्थगित कर दी गई है। बैठक की नई तारीख के बारे में जल्द ही जानकारी दी जाएगी।